sawan somwar

रूस, ईरान, उ. कोरिया पर प्रतिबंधों का समर्थन करते हैं ट्रंप : व्हाइट हाउस

Updated: गुरुवार, 27 जुलाई 2017 (10:27 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनका प्रशासन रूस, ईरान तथा उत्तर कोरिया के खिलाफ और कड़े प्रतिबंध लगाने का समर्थन करते हैं। प्रतिनिधि सभा में इस कदम के पक्ष में मतदान किए जाने के एक दिन बाद व्हाइट हाउस ने यह बात कही।
 
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने बुधवार को कहा कि व्हाइट हाउस, राष्ट्रपति और पूरा प्रशासन रूस, ईरान और उत्तर कोरिया के खिलाफ प्रतिबंधों का पुरजोर समर्थन करते है। प्रतिनिधि सभा ने मंगलवार को 3 के मुकाबले 419 मतों के प्रचंड बहुमत से इन तीनों देशों के खिलाफ और कड़े प्रतिबंध लगाने का समर्थन करने वाला विधेयक पारित कर दिया।
 
विधेयक का उद्देश्य अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप करने तथा यूक्रेन और सीरिया में सैन्य हमले करने के लिए रूस को दंडित करना है। इसमें यह भी मांग की गई है कि 'आतंकवाद का लगातार समर्थन' करने के लिए ईरान को उसका नतीजा भुगतना पड़े।
 
विधेयक को पहले सीनेट से पारित कराना होगा और उसके बाद ही इसे कानून में परिवर्तित करने के लिए ट्रंप के हस्ताक्षर के वास्ते व्हाइट हाउस भेजा जा सकता है। (भाषा)

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

यहां के एल्युमिनाई OG हैं, PM नरेंद्र मोदी की GenZ स्टाइल में स्‍पीच, मोदी जी ने किसे कह डाला नाराज फूफा जी

PM नरेंद्र मोदी ने किया दिल्‍ली मेट्रो का सफर, अब तक 12 दफा कर चुके हैं यात्रा, बच्‍चों से ऐसे की गुफ्तगू

AI से ग्लोबल बाजारों तक, आकाश अंबानी ने बताया जियो का अगला रोडमैप

शिक्षा में राजनीति का कोई स्थान नहीं : सीएम योगी

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

अगला लेख