dharma sangrah
✕

सांता क्लॉज की टोपी पहनकर अस्पताल पहुंचे ओबामा, इस तरह बांटी खुशियां

Updated: गुरुवार, 20 दिसंबर 2018 (19:23 IST)
वाशिंगटन। सांता क्लॉज की टोपी पहने और पीठ पर एक बड़ा सा थैला लिए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा क्रिसमस से पहले यहां बुधवार को अचानक एक बाल अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने बाल मरीजों को उपहार भेंट किए।
 
वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार पूर्व राष्ट्रपति जब चिल्ड्रेंस नेशनल हॉस्पीटल पहुंचे और बच्चों के एक समूह से मिले तब वे बच्चे अस्पताल के एक प्लेरूम में बर्फ की आकृतियां बना रहे थे।
 
57 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति ने उन बच्चों में हॉट व्हील कार, रिमोट कंट्रोल कार, चमकते नेल पॉलिस और अन्य चीजें बांटी जो उन्होंने और उनके कर्मचारियों ने जुटाए थे।
 
उन्होंने उनका स्वागत करने वाले अस्पताल के कर्मचारियों से कहा, 'मैं आप सभी को धन्यवाद कहना चाहता हूं।'
 
उन्होंने इसका वीडियो अपने ट्विटर एकाउंट पर साझा किया है।यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैल गया और उसे 242,000 लाइक मिले हैं। इस वीडियो में वह कह रहे हैं, 'हमें कुछ अनोखे बच्चों और उनके परिवारों से बातचीत करने का मौका मिला।'
 
उन्होंने कहा, 'दो लड़कियों के पिता के तौर पर मैं नर्सों, कर्मचारियों, डॉक्टरों और उन लोगों के सानिध्य की स्थिति की बस कल्पना कर सकता है जो उनकी देखभाल कर रहे हैं और वहां यही सबसे महत्वपूर्ण बात है।'
 
बाद में अस्पताल ने ट्वीट किया, 'हमारे मरीज का दिन खुशनुमा बनाने के लिए बराक ओबामा आपको बहुत बहुत धन्यवाद। आपके अचानक आने से वहां सभी के चेहरे पर खुशी छा गयी। हमारे मरीजों को आपका सानिध्य और आपके उपहार बड़े अच्छे लगे।' (भाषा) 

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख