dharma sangrah

बैंक के पैसे ले जा रहे काफिले पर हमला, 7 की मौत

Updated: बुधवार, 26 जुलाई 2017 (11:25 IST)
चिलपानसिंगो (मेक्सिको)। मेक्सिको के दक्षिणी प्रांत गूरेरो के एक पहाड़ी क्षेत्र में सरकारी सहायता के लिए नकद राशि ले जा रहे एक काफिले पर हथियार से लैस कुछ लुटेरों ने हमला कर दिया जिसमें 5 पुलिस अधिकारियों और 2 बैंककर्मियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।
 
राज्य सुरक्षा प्राधिकरण के प्रवक्ता रॉबर्टो अल्वरेज ने कहा कि एहुआकात्जिंगो शहर के करीब मंगलवार को यह लूटपाट हुई है। सरकारी बैंक बनसेफी का एक ट्रक 55,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 35.50 लाख रुपए) ग्रामीण कार्य के लिए ले जा रहा था, तभी हथियार से लैस लुटेरों ने उस काफिले पर हमला कर दिया। 
 
काफिले में शामिल एक बैंक कर्मचारी वहां से बच निकलने में सफल रहा। गूरेरो मेक्सिको के गरीब राज्यों में से एक है और अक्सर यहां हिंसक अपराध होते रहते हैं। (भाषा)

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख