sundarkand

अमेरिका से मुहाजिर बोले, खत्म करो पाकिस्तान से आतंक के पनाहगाहों को

Updated: बुधवार, 26 जुलाई 2017 (11:20 IST)
वॉशिंगटन। पाकिस्तान में शरणार्थियों के लिए आवाज उठाने का दावा करने वाले एक समूह ने कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन को पाकिस्तान में मौजूद आतंकवाद के पनाहगाहों को खत्म करने के लिए हरसंभव तरीके का इस्तेमाल करना चाहिए। समूह का कहना है कि इन पनाहगाहों को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का सहयोग प्राप्त है।
 
वर्ल्ड मुहाजिर कांग्रेस ने अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों को सौंपे गए एक ज्ञापन ने अनुरोध किया है कि वे पाकिस्तान में अपने सच्चे और स्वाभाविक सहयोगियों की मदद के लिए हरसंभव साधन का इस्तेमाल करें। यह ज्ञापन मंगलवार को कांग्रेस की एक सुनवाई के दौरान जमा करवाया गया।
 
'मुहाजिर' अरबी मूल का एक शब्द है जिसका इस्तेमाल पाकिस्तान में विभिन्न नृजातीय मूलों वाले मुस्लिम प्रवासियों और उनके उन वंशजों के लिए किया जाता है, जो बंटवारे के बाद भारत से यहां आए। डब्ल्यूएमसी के अनुसार लगभग 5 करोड़ मुहाजिर कराची, हैदराबाद और सिन्ध प्रांत के अन्य शहरी इलाकों में रहते हैं।
 
ज्ञापन में कहा गया कि पाकिस्तान के सैन्य प्रतिष्ठान इस देश को व्यवस्थागत तरीके से धार्मिक रूप से प्रेरित जिहादियों के लिए शरणस्थली में तब्दील करता रहा है। इसमें कहा गया कि वहीं पाकिस्तान में सभी धर्मनिरपेक्ष, शिक्षित और लोकतंत्र प्रेमी बलों को मिटाया जा रहा है। धर्मनिरपेक्ष और उर्दू बोलने वाले पश्चिमोन्मुखी मुहाजिर और बलूच लोग पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान के मुख्य निशाने पर हैं। 
 
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी कबायली इलाकों को आईएसआई जिहादी शरण स्थलियों के रूप में तब्दील कर रही है। इन इलाकों में हक्कानी नेटवर्क समेत कई आतंकी संगठनों ने अपने गढ़ बना लिए हैं।
 
अमेरिका, अफगानिस्तान में अमेरिकी बलों पर हमले के लिए हक्कानी नेटवर्क को दोषी ठहराता है। वह इस आतंकी समूह को काबू में लाने के लिए कई बार पाकिस्तान से मदद मांग चुका है। डब्ल्यूएमसी ने ट्रंप प्रशासन से अपील की है कि अमेरिकी कांग्रेस पाकिस्तान में आतंकियों के पनाहगाह को मिटाने के लिए हरसंभव साधन का इस्तेमाल करे। (भाषा)
Show comments

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

LIVE: भारी हंगामे की वजह से लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

पूर्वोत्तर में भूस्खलन का खतरा, उत्तर भारत में भी भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड आध्यात्मिक राजधानी बनने की ओर अग्रसर, जागेश्वर से कैंची धाम तक श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड बढ़ोतरी

WhatsApp ने बिना चेतावनी हजारों अकाउंट किए ब्लॉक, Meta ने बताया क्यों हुई कार्रवाई

E20 पर AAP का बड़ा प्रदर्शन, केजरीवाल 100 समर्थकों के साथ पीएम आवास की ओर करेंगे मार्च

अगला लेख