dharma sangrah
✕

बांग्लादेश में भूस्खलन से 137 लोगों की मौत

Updated: बुधवार, 14 जून 2017 (12:18 IST)
ढाका। बांग्लादेश में मूसलाधार बारिश की वजह से जगह-जगह हुई भूस्खलन की घटनाओं में कई सैन्य अधिकारियों सहित कम से कम 137 लोगों की मौत हो गई। ज्यादातर मौतें भारतीय सीमा के निकट एक पर्वतीय जिले में हुई हैं।
 
स्थानीय मीडिया की खबरों में कहा गया है कि मरने वालों की संख्या 137 हो गई है और मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि बहुत सारे लोगों के मलबे में दबे में होने की आशंका है। चटगांव के उपजिलों रंगुनिया और चंदनैश में भूस्खलन में कम से कम 23 लोग मारे गए।
 
अधिकारियों ने बताया कि सर्वाधिक जनहानि रांगामाटी पर्वतीय जिले में हुई है, जहां 58 लोगों के मरने की खबर है। मरने वालों में कम से कम चार सैन्य अधिकारी शामिल हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार भूस्खलन की चपेट में आए अनेक लोग रांगामाटी और बंदरबन में जातीय अल्पसंख्यक या जनजातीय समूहों से हैं जो पर्वतीय क्षेत्रों में अस्थाई मकानों में रहते हैं।
 
आपदा प्रबंधन मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि राहत अभियान जारी है। बाद में हमें मृतकों के बारे में सही जानकारी मिल सकती है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि अनेक लोग लापता हैं। अधिकारियों ने कहा कि भूस्खलन के वक्त ज्यादातर लोग सोए हुए थे जिससे अधिक जनहानि हुई।
 
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख