Hanuman Chalisa
✕

ट्वंटी 20 में द.अफ्रीका की कप्तानी करेंगे डीविलियर्स

Updated: मंगलवार, 13 जून 2017 (20:59 IST)
लंदन। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो चुके दक्षिण अफ्रीका की इंग्लैंड के खिलाफ ट्वंटी 20 सीरीज में कप्तानी का भार एबी डीविलियर्स के कंधों पर रहेगा।
       
चैंपियंस ट्रॉफी के बाहर होने के बाद डीविलियर्स की कप्तानी को लेकर काफी सवाल उठाये जा रहे हैं, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की ट्वंटी 20 सीरीज में डीविलियर्स को कप्तानी सौंपी गई है जो फाफ डू प्लेसिस की जगह कप्तानी संभालेंगे। डू प्लेसिस अपने पहले बच्चे के जन्म को लेकर स्वदेश लौट गए हैं। 
        
दक्षिण अफ्रीका ने इस सीरीज के लिए अपनी पहली पसंद पांच खिलाड़ियों डू प्लेसिस, हाशिम अमला, जेपी डुमिनी, क्विंटन डी काक और कैगिसो रबादा को विश्राम दिया है जबकि टीम में एकमात्र नया चेहरा ड्वेन प्रिटोरियस हैं।
       
सीरीज का पहला मैच 21 जून को साउथम्पटन में खेला जाएगा। दूसरा मैच 23 जून को टांटन में और तीसरा मैच 25 जून को कार्डिफ में होगा। दोनों देशों के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज छह जुलाई से शुरू होगी। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख