Daily Horoscope
✕

बांग्लादेश के रोहिंग्या शिविरों में महामारी का खतरा

Updated: शनिवार, 30 सितम्बर 2017 (11:23 IST)
कॉक्स बाजार (बांग्लादेश)। बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थी बस्तियों में शौचालय और पीने के साफ पानी की कमी की वजह से बीमारियों के फैलने का खतरा है। लोग खुले में शौच कर रहे हैं और बारिश आग में घी का काम कर रही है जिससे मानवीय मल हर तरफ फैल रहा है।
 
एक शिविर में राशिदा बेगम एक शौचालय के पास पानी के पंप को साफ करती हैं। इस शौचालय का इस्तेमाल 100 से ज्यादा परिवार करते हैं। उन्होंने कहा कि पंप काम करता है लेकिन पानी में बदबू आती है इसलिए हम इसे नहीं पीते हैं। उनका 11 लोगों का परिवार एक पखवाड़े पहले म्यांमार से भागकर आने के बाद यहां रह रहा है।
 
संयुक्त राष्ट्र ने बांग्लादेश के शरणार्थी शिविरों में मानवीय पीड़ा को लेकर चेताया था। बांग्लादेश के शिविरों में 5 लाख से ज्यादा लोग रह रहे हैं, जो म्यांमार में हिंसा के बाद भागकर आए हैं।
 
सहायताकर्मियों का कहना है कि पीने के साफ पानी और शौचालयों की कमी की वजह से बड़ा स्वास्थ्य संकट पैदा हो सकता है। मानसून की भारी बारिश बीमारियों के प्रकोप के खतरे को बढ़ा रही है, वहीं डॉक्टरों का कहना है कि गंभीर डाइरिया के मामलों में काफी बढ़ोतरी हुई है, खासतौर पर बच्चों में।
 
करीब-करीब रोज होती मूसलधार बारिश की वजह से छोटी नहरों का पानी इलाकों में आ जाता है, जहां हजारों लोग रोजाना खुले में शौच करते हैं। वहीं आगे जाकर यही गंदा पानी कुछ लोगों के पीने के पानी का स्रोत है। बांग्लादेश के परोपकारी संगठन एसडीआई के डॉ. आलम उल हक ने कहा कि बारिश होने के कारण मानवीय मल हर तरफ बह रहा है। इससे डाइरिया फैलने का खतरा बहुत ज्यादा है। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख