Hanuman Chalisa
✕

अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर आया OIC का बयान

Updated: गुरुवार, 25 जनवरी 2024 (10:40 IST)
Ayodhya Ram temple construction Islamic Cooperation Organization : अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) ने आलोचना की है। 57 सदस्यों वाले मुस्लिम देशों के सबसे बड़े संगठन ओआईसी ने कहा है कि जिस तरह से सैकड़ों साल पुरानी बाबरी मस्जिद को ढहाकर उसकी जगह ये मंदिर बनाया गया है, उस पर वह गहरी चिंता व्यक्त करता है। 
 
ओआईसी सचिवालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारत के शहर अयोध्या में पहले से ध्वस्त बाबरी मस्जिद के स्थान पर राम मंदिर का निर्माण और उद्घाटन चिंताजनक है। 
 
बयान में कहा गया है कि अपने पिछले सत्रों में विदेश मंत्रियों की परिषद द्वारा व्यक्त ओआईसी की स्थिति के अनुरूप सचिवालय 5 शताब्दी पुरानी बाबरी मस्जिद को नष्ट करने के उद्देश्य से किए गए इन कार्यों की निंदा करता है।
 
भारत विरोधी रहा है यह संगठन : यहां बताना जरूरी है कि यह इस्लामिक सहयोग संगठन वही है, जो बार-बार कश्मीर मसले पर पाकिस्तान का साथ देता रहा है और कई बार भारत के खिलाफ बयान जारी कर चुका है। 
 
सक्रिय सदस्य है पाकिस्तान : पाकिस्तान इसका सक्रिय सदस्य है। पाकिस्तान शुरू से ही ओआईसी के मंच को कश्मीर मुद्दे के लिए इस्तेमाल करता रहा है और उसने कश्मीर में धारा 370 खत्म करने के खिलाफ प्रस्ताव भी पारित कराया था।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मानित हुए इंदौर के डॉ. अशोक भार्गव, मिला प्रतिष्ठित 'हिन्दी गौरव सम्मान'

UP Election 2027 : ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी से यूपी की सियासत में हलचल, क्या PDA फॉर्मूले की बढ़ेगी मुश्किल?

देव दीपावली पर 11 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएंगे काशी के घाट : CM योगी

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

अगला लेख