dharma sangrah
✕

ऑस्ट्रेलिया में एक ही परिवार पर टूटा मौत का कहर

Updated: शुक्रवार, 11 मई 2018 (19:46 IST)
सिडनी। दक्षिण पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में एक ग्रामीण इलाके में 4 बच्चों समेत एक परिवार के 7 लोग शुक्रवार को मृत पाए गए। मृतकों के शरीर पर गोली लगने के जख्म हैं। पुलिस और मीडिया ने यह जानकारी दी।
 
 
मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि बच्चे अपनी मां और दादा-दादी के साथ मृत पाए गए। ये लोग मार्गरेट रिवर के पास ओस्मिंगटन शहर में 2015 में आए थे। पुलिस ने हत्या-आत्महत्या की आशंका पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
 
पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया प्रांत पुलिस आयुक्त क्रिस डेवसन ने बताया कि पुलिस के पास एक फोन कॉल आने के बाद पुलिस ने एक मकान से ये शव और 2 बंदूकें बरामद कीं। 2 वयस्कों के शव मकान के बाहर और शेष उसके भीतर मिले। ये सभी इस मकान में रहते थे। डेवसन ने बताया कि मृतकों के शरीर पर गोली लगने के जख्म हैं। लेकिन मौके से 2 बंदूकें मिलने के अलावा वे फिलहाल और कुछ नहीं कह सकते।
 
सिडनी विश्वविद्यालय के बंदूक नीति विश्लेषक फिलीप अल्पर्स ने बताया कि यह घटना 1996 के नरसंहार के बाद से ऑस्ट्रेलिया में सबसे वीभत्स घटना हो सकती है, जब पोर्ट आर्थर में 35 लोग मारे गए थे। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख