Daily Horoscope
✕

छवि सुधारने के लिए राहुल बढ़ाएंगे मीडिया से संवाद

Updated: शुक्रवार, 11 मई 2018 (19:40 IST)
नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन लंबी प्रेस वार्ता करने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आने वाले दिनों में मीडिया से बातचीत का सिलसिला और बढ़ाएंगे ताकि दुष्प्रचार से बनाई गई उनकी छवि में सुधार हो सके।
 
 
राहुल ने गुरुवार को बेंगलुरु में संवाददाता सम्मेलन किया था और पत्रकारों के सवालों का खुलकर जवाब दिया था। संवाददाता सम्मेलन करने के बाद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए था कि मोदी ने पिछले 4 वर्षों में एक बार भी मीडिया के सवालों का सामना नहीं किया।
 
कांग्रेस अध्यक्ष के प्रचार अभियान प्रबंधन से जुड़़े पार्टी के पदाधिकारी ने भाषा को बताया कि भाजपा, आरएसएस और उससे जुड़े लोगों ने दुष्प्रचार के जरिए राहुल गांधी की एक प्रकार की छवि बना दी है, जबकि सच्चाई बिलकुल अलग है। आप देख रहे हैं कि वे पत्रकारों से खुलकर बात कर रहे हैं। गुरुवार के संवाददाता सम्मेलन से यह बात साबित हुई कि उनके बारे में जो दुष्प्रचार किया गया है उसमें कोई सच्चाई नहीं है। आने वाले समय में आप देखेंगे कि राहुल गांधी मीडिया और जनता से संवाद का सिलसिला बढ़ाएंगे।
 
पिछले साल गुजरात विधानसभा चुनाव के समय अध्यक्ष पद की कमान संभालने वाले राहुल हाल के कुछ महीनों में मीडिया से खुलकर बातचीत करते हुए और विभिन्न मुद्दों मुद्दों पर अपनी स्पष्ट राय रखते हुए दिखे हैं। राहुल सोशल मीडिया के माध्यम से भी कई बार सरकार के नीतिगत फैसलों की आलोचना करते हुए व्यंग्यात्मक टिप्पणियां करते हैं, जो वे पहले नहीं करते थे। (भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख