Hanuman Chalisa
✕

नॉर्वे में दुकानदारों पर तीर-कमान से हमला, 5 लोगों की मौत

Updated: गुरुवार, 14 अक्टूबर 2021 (14:57 IST)
कोपेनहेगन। नॉर्वे के एक छोटे शहर में एक व्यक्ति ने दुकानदारों पर तीर-कमान से हमला कर दिया, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
कांग्सबर्ग के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों और हमलावर का आमना-सामना हुआ। हालांकि उन्होंने इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी। हमले में दो लोग घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक पुलिसकर्मी भी है जिसकी ड्यूटी खत्म हो चुकी थी और वह उन दुकानों में से एक के अंदर था जिन पर हमला हुआ।
 
पुलिस प्रमुख ऑयविंग आस ने कहा, 'पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। हमें जो सूचना मिली है, उसके मुताबिक इस हमले में केवल एक ही व्यक्ति शामिल था।'
 
देश की कार्यवाहक प्रधानमंत्री इरना सोलबर्ग ने इसे भयावह हमला बताया और कहा कि इस हमले के पीछे के इरादे का अनुमान लगाना जल्दबाजी होगी।

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

चीन से आने वाली किसी भी खूबसूरत महिला को लोग जासूस कह देते हैं, हुआंग के समर्थन में क्या बोले ट्रंप?

LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान को दी बड़ी राहत, यूपी सरकार की याचिका खारिज

सीएम धामी ने उत्तराखंड में सड़क हादसों पर जताया दुख, जानिए क्या कहा?

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

अगला लेख