sundarkand

वेनेजुएला के राष्ट्रपति बोले, अमेरिका व कोलंबिया ने कराया हमला

Updated: रविवार, 5 अगस्त 2018 (11:24 IST)
कराकस। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के शनिवार को एक सैन्य कार्यक्रम में शिरकत करने के दौरान एक जोरदार विस्फोट हुआ और सरकार ने इसे उनकी हत्या का असफल करार देते हुए इसके लिए कोलंबिया को जिम्मेदार ठहराया है।
 
इस विस्फोट के बाद मादुरो ने कहा कि शुरुआती जांच इसी तरह इशारा करती है कि यह षड्‍यंत्र कोलंबिया और अमेरिका की तरफ से रचा गया है, जहां अनेक ऐसे लोग रहते हैं, जो वेनेजुएला से निकाल दिए गए थे। इस मामले में कुछ अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
सूचना और प्रसारण मंत्री जॉर्ज रोड्रिगज ने बताया कि कराकस में एक सैन्य कार्यक्रम के दौरान विस्फोटकों से लदा एक ड्रोन फट गया। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने 2 विस्फोटों की आवाजें सुनी थीं। इस दौरान 7 सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए हैं।
 
इस बीच इस हमले की जिम्मेदारी एक अनजान से संगठन 'नेशनल मूवमेंट ऑफ सोल्जर्स इन टी शर्ट' ने ली है। संगठन ने कईं ट्वीट कर कहा कि उसने 2 ड्रोन विमानों को इस काम के लिए लगाया था लेकिन सुरक्षाकर्मियों की नजरों से वे नहीं बच पाए हैं। संगठन ने कहा है कि हमने साबित कर दिया है कि उन पर हमला किया जा सकता है, हमें भले ही इस बार सफलता नहीं मिली है लेकिन यह समय का खेल है और आगे भी इस तरह का प्रयास किया जाएगा।
ALSO READ: ड्रोन हमले में बाल-बाल बचे वेनेजुएला के राष्ट्रपति, लाइव भाषण के दौरान हमला
 
मादूरो के इस बयान कि इस हमले में कोलंबिया के राष्ट्रपति जुआन मैनुएल सांतोस का हाथ है, पर प्रतिक्रिया करते हुए उन्हीं की सरकार के एक सूत्र ने कहा कि यह आरोप बेतुका है, क्योंकि वे शनिवार को अपनी पोती के साथ एक चर्च में व्यस्त थे और कम से कम वे ऐसा तो नहीं कर सकते हैं कि पड़ोसियों की सरकार को गिरा दें। (वार्ता)

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

Indore में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' पर सियासी घमासान, आयोजन स्थल के लिए कांग्रेस ने चुकाए 10 लाख रुपए

ट्रम्प को भारत का कड़ा संदेश : पुतिन, शी जिनपिंग और पेजेशकियन संग मोदी ने बनाया नया ग्लोबल समीकरण

Nagpur में SBI बैंक से 4 लाख रुपये की लूट, कर्मचारियों की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार

BRICS Summit 2026 : कल दिल्ली में क्या-क्या रहेगा बंद और चीनी राष्ट्रपति के दौरे का भारत पर असर

यूपी में 1600 करोड़ से अधिक की 65 परियोजनाओं से बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

अगला लेख