Daily Horoscope

अमेरिका में भारत के प्रति ‘सकारात्मक रुख’ : जेटली

Updated: शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2017 (10:41 IST)
वॉशिंगटन। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि अमेरिका में भारत के प्रति ‘सकारात्मक रुख’ है और अमेरिकी निवेशकों को उन सुधारों की स्पष्ट समझ है, जो सरकार अर्थव्यवस्था के विस्तार और भविष्य की संभावनाओं के मद्देनजर उठा रही है।
 
जेटली अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक की सालाना बैठक में शामिल होने के लिए हफ्तेभर के अमेरिकी दौरे पर हैं। उनके नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल भी यहां आया है।
 
वे न्यूयॉर्क और बोस्टन का दौरा पहले ही कर चुके हैं, जहां उन्होंने निवेशकों को संबोधित किया और शीर्ष कॉर्पोरेट नेताओं के साथ बैठकें कीं। इसके अलावा उन्होंने कोलंबिया और हॉर्वर्ड विश्वविद्यालयों के छात्रों के साथ बातचीत भी की।
 
यहां आईएमएफ मुख्यालय में फिक्की (फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जेटली ने कहा कि अमेरिकी निवेशकों को अर्थव्यवस्था के विस्तार के लिए भारत द्वारा किए जा रहे सुधारों की बहुत अच्छी समझ है। बीते 4 दिनों में निवेशकों को संबोधित करते हुए, उनके साथ मुलाकात करते हुए और उनके सवालों के जवाब देते हुए मैंने पाया है कि भारत के प्रति यहां एक सकारात्मक माहौल है। (भाषा) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख