सोमवार, 7 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के घर के बाहर से हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार
Written By
Last Updated : गुरुवार, 18 मार्च 2021 (08:44 IST)

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के घर के बाहर से हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

KamalaHarris
वॉशिंगटन। अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के घर बाहर से एक हथियारबंद व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक डीसी मेट्रोपॉलिटन पुलिस को नैवल ऑब्जर्वेटरी के नजदीक एक संदिग्ध व्यक्ति के होने की खुफिया सूचना मिली जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
 
गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान पॉल मर्रे के रूप में की गई है और वह टेक्सास प्रांत के सैन एंटोनियो का रहने वाला है। उसे सबसे पहले अमेरिका की खुफिया सेवा विभाग के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया जिसके बाद वॉशिंगटन पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने उसके पास से राइफल और गोलियां बरामद की हैं। (वार्ता)