sundarkand

श्रीलंका में राजनीतिक रस्साकशी : सुरक्षाकर्मी ने चलाई गोली, अर्जुन रणतुंगा गिरफ्तार

Updated: सोमवार, 29 अक्टूबर 2018 (22:30 IST)
कोलंबो। श्रीलंका में जारी राजनीतिक संकट के बीच पूर्व पेट्रोलियम मंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के वफादार अर्जुन रणतुंगा (54) को रविवार की गोलीबारी की घटना के बाद गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, रणतुंगा को दफ्तर में घुसने से रोका जा रहा था तभी उनके सुरक्षा गार्ड ने गोली चला दी थी जिसमें 1 व्यक्ति की मौत हो गई थी।
 
पुलिस प्रवक्ता रुवान गुनासेखरा ने सोमवार को बताया कि कोलंबो क्राइम डिवीजन ने गोलीबारी की घटना के संबंध में रणतुंगा को गिरफ्तार किया है और उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि शुक्रवार को रानिल विक्रमसिंघे के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार से समर्थन वापस लेते हुए राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने महिंदा राजपक्षे को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई। उन्होंने इसके साथ ही शनिवार को संसद को भंग करने की भी घोषणा की थी।
 
संसद भंग होने के बाद से नए प्रधानमंत्री राजपक्षे से जुड़े ट्रेड यूनियन पुराने कैबिनेट से जुड़े मंत्रियों को उनके मंत्रालय में घुसने से रोक रहे हैं। पुलिस ने बताया कि रविवार को भी ऐसी ही झड़प हुई, जब पूर्व क्रिकेट कप्तान रणतुंगा अपने दफ्तर में घुसने की कोशिश कर रहे थे जिस दौरान उनके गार्ड ने गोली चला दी जिसमें 1 व्यक्ति की मौत हो गई और 2 घायल हो गए।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख