ramcharitmanas
✕

अर्जेंटीना की लापता पनडुब्बी की तलाश, सिग्नल मिलने से जगी उम्मीदें

Updated: रविवार, 19 नवंबर 2017 (10:10 IST)
ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना की नौसेना को 44 क्रू सदस्यों के साथ लापता पनडुब्बी से परेशानी में फंसे होने के सिग्नल मिले हैं जिससे जीवित बचे लोगों का पता लगाने की उम्मीदें एक बार फिर जग गई हैं।
 
नौसेना के अनुसार, पनडुब्बी एआरए सैन जुआन से बुधवार से कोई संपर्क नहीं हुआ, जिससे ब्यूनस आयर्स को ब्राजील, ब्रिटेन, चिली और अमेरिका समेत अन्य देशों के सहयोग से वायु और समुद्र में खोज अभियान शुरू करना पड़ा।
 
अर्जेंटीना नौसेना के प्रवक्ता एनरिक बाल्बी ने कहा कि मौसम की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद जहाजों और विमानों से पूरे क्षेत्र में तलाश अभियान चलाया गया।
 
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि आखिरकार उपग्रह से ट्रांसमिट होने वाले सात संकेत मिले हैं और ऐसा माना जा रहा है कि ये पनडुब्बी के सिग्नल है जो संपर्क की कोशिशों में लगी है।
 
मंत्रालय ने बताया कि अमेरिकी उपग्रह संचार विशेषज्ञों की मदद से विभिन्न नौसैन्य अड्डों पर संकेत मिले। अभी सटीक स्थान का पता लगाया जा रहा है, जहां से ये सिग्नल मिले। ब्राजील, ब्रिटेन, चिली, अमेरिका और उरुग्वे ने विमानों से खोज अभियान में भाग लिया। अमेरिका ने कहा कि वह बचाव सहायता भेज रहा है।
 
अर्जेंटीना के राष्ट्रपति मैरिसियो मैक्री ने अपने टि्वटर अकाउंट पर कहा कि हम जल्द से जल्द पनडुब्बी का पता लगाने के लिए हरसंभव कदम उठाएंगे। पनडुब्बी में सवार लोगों में अर्जेंटीना की पहली महिला पनडुब्बी अधिकारी भी शामिल हैं। (भाषा) 

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

अगला लेख