Hanuman Chalisa
✕

पोप ने यौन उत्पीड़न मामले में फंसे अमेरिकी कार्डिनल का इस्तीफा स्वीकार किया

Updated: शनिवार, 28 जुलाई 2018 (22:04 IST)
वेटिकन सिटी। पोप फ्रांसिस ने लगभग 5 दशक पहले एक किशोरी का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी एक प्रमुख अमेरिकी कार्डिनल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। यह जानकारी शनिवार को वेटिकन ने दी।
 
वॉशिंगटन के पूर्व आर्कबिशप थियोडोर मैककैरिक को गत जून को मिनिस्ट्री से तब हटा किया गया था, जब एक समीक्षा बोर्ड ने पाया कि इस बात के विश्वसनीय सबूत हैं कि उन्होंने 1970 के दशक के शुरुआत में न्यूयॉर्क में एक पादरी के तौर पर कार्य करते हुए किशोरी का यौन उत्पीड़न किया।
 
वेटिकन ने शनिवार को एक बयान में कहा कि शुक्रवार शाम होली फादर को पत्र मिला जिसमें वॉशिंगटन के आर्कबिशप इमैरिटस कार्डिनल थियोडोर मैककैरिक ने कॉलेज ऑफ कार्डिनल के सदस्य के तौर पर अपना इस्तीफा दिया था।
 
बयान में कहा गया कि पोप फ्रांसिस ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया और उन्हें किसी भी तरह के पब्लिक मिनिस्ट्री से तब तक निलंबित करने का आदेश दिया है, जब तक कि उनके खिलाफ लगे आरोप की एक नियमित कैननिकल सुनवाई में जांच-पड़ताल नहीं हो जाती। (भाषा)

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख