Hanuman Chalisa
✕

एप्पल ने बैटरी फटने की आशंका के कारण मैकबुक प्रो वापस मंगाए

Updated: शुक्रवार, 21 जून 2019 (18:59 IST)
सैन फ्रांसिस्को। एप्पल ने बैटरी के सामान्य से अधिक गर्म होने और 'फटने की आशंका' के कारण पुरानी पीढ़ी के अपने कई मैकबुक प्रो वापस मंगा लिए हैं।
 
कंपनी ने कहा है कि सितंबर 2015 से फरवरी के बीच बेचे गए 15 इंच के रेटिना डिस्प्ले वाले मैकबुक प्रो को वापस मंगाया गया है। दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी ने कहा है कि वह बिना किसी शुल्क के बैटरी बदलेगी। कई देशों से इस उत्पाद को वापस मंगाया गया है। चीन में करीब 63,000 लैपटॉप इससे प्रभावित होंगे।
 
एप्पल ने कहा है कि इस दिक्कत के कारण किसी कम्प्यूटर को खास क्षति पहुंचने या किसी व्यक्ति के घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली है, लेकिन उसने ज्यादा गर्म हो रहे लैपटॉप का इस्तेमाल तत्काल बंद करने का आग्रह किया है।
 
उसने कहा कि एक अलग वेबसाइट बनाई गई है। इस वेबसाइट पर सीरियल नंबर डालकर उपयोक्ता यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि उनके कम्प्यूटर प्रभावित हैं या नहीं? (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

CM योगी के हाथों 46 हजार 800 युवाओं को मिला टैबलेट

अगला लेख