Hanuman Chalisa
✕

अमेरिका में दूसरे दिन भी नहीं हुआ कामकाज

Updated: सोमवार, 24 दिसंबर 2018 (09:22 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में रविवार को दूसरे दिन भी कामकाज सुचारू रूप से नहीं हो सका और व्हाइट हाउस के बजट डायरेक्टर ने संकेत दिए कि यह गतिरोध नए साल और अगली कांग्रेस तक बना रह सकता है जब सदन में डेमोक्रेटस बहुमत में होंगे।


आंशिक रूप से ठप कामकाज को शुरू करने के लिए एक बजट समझौता अभी दूर की कौड़ी साबित होता दिख रह है क्योंकि सदन क्रिसमस पर्व के कारण स्थगित कर दी गई है। व्हाइट हाउस के बजट निदेशक मिक मुलवाने ने फॉक्स न्यूज संडे से कहा कि बहुत संभव है कि कामकाज की यह बंदी 28 से आगे और अगली कांग्रेस तक खिंच जाए।

उन्होंने हालांकि सरकार के कामकाज के ठप होने का ठीकरा डेमोक्रेट्स के सिर फोड़ा, लेकिन स्वीकार किया कि दीवार बनाने के मुद्दे पर ट्रंप के अड़ियल रवैए से यह स्थिति बनी है। सरकारी कामकाज ठप होने का यह संकट बहुमत में रहते हुए रिपब्लिकन पार्टी के लिए अंतिम संकट है।

ट्रंप की रिपब्लिक पार्टी का दोनों सदनों पर नियंत्रण है, लेकिन जनवरी से सदन में डेमोक्रेटिक पार्टी का बहुमत हो जाएगा। ट्रंप ने रविवार को ट्वीट किया कि मादक पदार्थों, गैंग, मानव तस्करों, आपराधिक तत्वों और अन्य को हमारे देश में आने से रोकने के लिए दीवार अथवा अवरोधक ही एकमात्र रास्ता है।

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख