ganesh chaturthi

अमेरिका ने दी अपने नागरिकों को चेतावनी, चीन की यात्रा पर रहें सतर्क

Updated: शुक्रवार, 4 जनवरी 2019 (12:36 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका ने चीन की यात्रा कर रहे अपने नागरिकों को अति सतर्कता बरतने की सलाह दी है क्योंकि चीन में स्थानीय कानूनों को मनमाने तरीके से लागू किया जा रहा है और अमेरिका-चीन की दोहरी नागरिकता वाले लोगों पर विशेष प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। अमेरिका ने चीनी अधिकारियों द्वारा दो कनाडाई नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद यह चेतावनी जारी की है।


नई यात्रा चेतावनी में अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि चीनी अधिकारियों ने अमेरिकी नागरिकों को चीन से बाहर निकलने से रोकने के लिए ‘एग्जिट प्रतिबंध’ लगाने शुरू कर दिए हैं। कुछ मामलों में वे वर्षों तक अमेरिकी नागरिकों को चीन में रोके रखते हैं।

चेतावनी में आरोप लगाया गया है कि चीन ‘एग्जिट प्रतिबंध’ का इस्तेमाल दंडात्मक तरीके से करता है ताकि वह अमेरिकी नागरिकों को चीन सरकार की जांच में भाग लेने के लिए मजबूर कर सके, लोगों को चीन वापस लौटने का लालच दे सके और दीवानी विवादों का फैसला चीनी पक्षकारों के पक्ष में कराने में सहयोग/सहायता ले सके।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ज्यादातर मामलों में अमेरिकी नागरिकों को एग्जिट प्रतिबंध के बारे में तब पता चलता है जब वह चीन छोड़ने की कोशिश करते हैं और उन्हें यह भी नहीं पता चल पाता कि यह प्रतिबंध कब तक चलेगा। एक्जिट प्रतिबंध के दौरान अमेरिकी नागरिकों को प्रताड़ित किया जाता है और उन्हें धमकाया भी जाता है।

चेतावनी में कहा गया है कि अमेरिकी नागरिकों को दूतावास से संपर्क किए बगैर और उनका अपराध बताए बगैर गिरफ्तार कर लिया जाता है। विदेश मंत्रालय ने आगाह किया, अमेरिकी नागरिकों से राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कारणों का हवाला देते हुए लंबे समय तक पूछताछ की जाती है और उनकी हिरासत अवधि भी बढ़ा दी जाती है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख