suvichar

अमेरिकी हमले में 1,000 से अधिक तालिबानी आतंकवादी मारे गए

Updated: शुक्रवार, 28 दिसंबर 2018 (21:33 IST)
काबुल। अफगानिस्तान में 9 नवंबर से अब तक अमेरिका के हवाई हमलों में 1089 तालिबानी आतंकवादी मारे गए हैं। अमेरिकी वायुसेना के आंकड़ों के अनुसार मारे गए तालिबानी आतंकवादियों में बड़ी संख्या में कमांडर भी शामिल हैं। अमेरिकी सेना ने अफगानिस्तान के विभिन्न इलाकों में तालिबान पर 400 से अधिक हमले किए हैं। नवंबर में 392 और दिसंबर में 150 हवाई हमले किए गए। ये हमले फराह और हेलमंड प्रांतों में किए गए।
 
 
अमेरिकी वायुसेना के अनुसार दिसंबर में तीन सप्ताह में हुए हवाई हमलों में 450 तालिबानी आतंकवादी मारे गए। टोलो न्यूज के अनुसार अफगानिस्तान में तैनात अमेरिकी सैन्य सूत्रों ने बताया किये हमले अफगानिस्तानी सुरक्षा बलों के तालिबान के खिलाफ की जा रही कार्रवाई में सहयोग के तहत किए गए।
 
अफगानिस्तान में तैनात अमेरिकी सेना के प्रवक्ता कर्नल डेव बटलर ने बताया कि सेना तालिबान पर दबाव बना रही है कि वह वार्ता के लिए तैयार हो। बटलर ने कहा कि अमेरिका और उसके समर्थक देशों की चिंता है कि अफगानिस्तान में स्थिरता आए, जहां आतंकवादियों को सुरक्षित पनाहगाह न मिले और वे दुनियाभर में हमले न कर सकें।
 
अफगानिस्तान के आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय ने बताया कि हाल के महीनों में दुश्मनों के विरुद्ध सैन्य अभियान में तेजी आई है जिनमें आतंकवादियों को भारी नुकसान पहुंचा है। पूरे देश में प्रत्येक सप्ताह तालिबानों के 10 से अधिक कमांडर मारे गए।

आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय के उप प्रवक्ता नुसरत राहिमी ने बताया कि हाल के दिनों में देश के विभिन्न क्षेत्र में अफगानिस्तान के दुश्मनों के विरुद्ध हमलों में करीब 100 फीसदी वृद्धि हुई है जिसके अच्छे नतीजे आए हैं। तालिबानों के दर्जनों कमांडर मारे गए हैं।
 
संयुक्त राष्ट्र ने हालांकि सैन्य अभियानों और हवाई हमलों में आम नागरिकों के मारे जाने पर चिंता व्यक्त की है। उसका कहना है कि हमलों के बढ़ने से नागरिकों पर आघातों में वृद्धि हुई है। अमेरिकी हवाई हमलों में मारे गए तालिबानी आतंकवादियों की संख्या पर तालिबान ने हालांकि कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है। 

Show comments

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम में पारे का ज़हर? महाराष्ट्र के गांवों में चेहरे की चमक बनी आफत, 100 से ज्यादा लोग गंभीर बीमार

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

सभी देखें

पत्नी का शारीरिक संबंध से इनकार करना और झगड़ना क्रूरता, हाईकोर्ट ने भी लगाई तलाक पर मुहर

महिलाओं के सम्मान में उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, पुरस्कारों की राशि बढ़ाई गई

CM विजय का धमाका, हेल्थ इंश्योरेंस 5 लाख से बढ़ाकर 25 लाख किया, दूध उत्‍पादकों को भी राहत, जनता में उत्‍साह

राजस्थान में 14 लाख से ज्यादा छात्राओं को साइकिल बांटी, 46 हजार को स्कूटी

आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों के इलाज में लापरवाही पर योगी सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर कार्रवाई

अगला लेख