kundali milan
✕

WHO में फिर शामिल होगा अमेरिका, बिडेन की चीन को चेतावनी

Updated: शुक्रवार, 20 नवंबर 2020 (14:43 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन ने कहा है कि वे यह सुनिश्चित करेंगे कि चीन नियम-कायदे के आधार पर काम करे और ऐलान किया कि अमेरिका फिर से विश्व स्वास्थ्य संगठन में शामिल होगा। बिडेन से चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि चीन जिस प्रकार से काम कर रहा है, इसके लिए वे उसे दंडित करना चाहते हैं।
ALSO READ: पीएम मोदी ने फोन पर की बिडेन से बात, जानिए किन मुद्दों पर हुई दोनों में चर्चा
बिडेन की इस टिप्पणी के बारे में उनसे पूछे जाने पर वे प्रतिक्रिया दे रहे थे। उनसे यह पूछा गया था कि क्या दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था पर आर्थिक प्रतिबंध लगाया जाएगा या फिर वहां से आयात अथवा निर्यात होने वाली वस्तुओं पर कर बढ़ाया जाएगा? इस साल अप्रैल में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व स्वास्थ्य संगठन से अमेरिका के हटने की घोषणा की थी।
 
बिडेन ने कहा कि मामला चीन को सजा देने का ज्यादा नहीं है बल्कि यह सुनिश्चित करने का है कि चीन यह समझे कि उसे नियम-कायदों के अनुसार काम करना होगा। यह एक सामान्य-सी बात है। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति गवर्नरों के द्विदलीय समूहों के साथ विलमिंगटन स्थित अपने आवास पर बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह भी एक कारण है कि उनका प्रशासन विश्व स्वास्थ्य संगठन में दोबारा शामिल होने जा रहा है।
ALSO READ: डोनाल्ड ट्रंप की जगह जो बिडेन के आने से भारत के लिए क्या-क्या बदलेगा
बिडेन ने कहा कि उनका प्रशासन पहले ही दिन इसमें (विश्व स्वास्थ्य संगठन में) फिर से शामिल होने जा रहा है और इसके सुधार करने की जरूरत है। हमें पेरिस जलवायु समझौते में फिर से शामिल होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमें यह सुनश्चित करना है कि शेष विश्व और हम एकसाथ आएं और तय करें कि कुछ निश्चित नियम हैं जिन्हें चीन को समझना है। अमेरिका-चीन संबंधों के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का 4 साल का कार्यकाल सबसे बुरा दौर था। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख