Daily Horoscope
✕

अमेरिका के वर्जिन द्वीप में इरमा का कहर, 4 की मौत

Updated: शुक्रवार, 8 सितम्बर 2017 (10:25 IST)
न्यूयॉर्क। अमेरिका के वर्जिन द्वीप में आए भीषण चक्रवाती तूफान इरमा की चपेट में आकर 4 लोगों की मौत हो गई है तथा एक प्रमुख अस्पताल सहित बुनियादी ढांचे को व्यापक नुकसान पहुंचा है।
 
सरकार के एक प्रवक्ता लोनी सौरे ने गुरुवार को बताया कि मृतकों की संख्या और अधिक होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि गवर्नर केनेथ मप्प ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात की है। ट्रंप ने पूरी सहायता का भरोसा दिया है।
 
इस चक्रवाती तूफान को अमेरिका ने विनाशकारी तूफान की श्रेणी 5 में रखा है और इस सदी का खतरनाक अटलांटिक चक्रवाती तूफान करार दिया गया है। अमेरिका के नेशनल हरिकेन सेंटर के मुताबिक इरमा अधिकतम 298 किलोमीटर प्रतिघंटे की अधिकतम रफ्तार तक पहुंचा। 1980 के बाद अटलांटिक क्षेत्र में यह सबसे अधिक रफ्तार दर्ज की गई है। (वार्ता) 

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

Uttarakhand News : धामी सरकार का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 155.96 करोड़ रुपये मंजूर; कर्मचारियों का DA भी बढ़ा

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

यूक्रेन सहायता पर जर्मनी में बंटी हुई है राय

Gujarat Accident : कच्छ में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, सेना के जवानों के परिवार के 7 लोगों की मौत, 3 मासूम भी शामिल

राजस्थान में कोटा-उदयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 9 की मौत, खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहा था परिवार

अगला लेख