dharma sangrah
✕

खूंखार आतंकी बगदादी का खात्मे के 4 दिन बाद अमेरिका ने जारी किया खौफनाक वीडियो

Updated: गुरुवार, 31 अक्टूबर 2019 (08:22 IST)
न्यूयॉर्क। आतंकी संगठन आईएस के सरगना का खात्मे के 4 दिन बाद अमेरिका ने बगदादी के ठिकाने पर हुए हमले का वीडियो जारी किया है। शनिवार की आधी रात को सीरिया के इदलिब में बने कंपाउंड पर अमेरिकी सेना ने हमला किया था। इसमें बगदादी का अंत हो गया था।
ALSO READ: समुद्र में मछलियों का निवाला बनेगा खूंखार आतंकी अबू बक्र अल बगदादी
अबू बकर अल बगदादी के मारे जाने के 4 दिन बाद अमेरिकी कमांडो के ऑपरेशन का वीडियो जारी किया गया। वीडियो में गोलियां चलती नजर आ रही हैं। अमेरिकी फौज के मुताबिक सीरिया के इदलिब इलाके में जब अमेरिकी कमांडो बगदादी के ठिकाने के करीब पहुंच रहे थे तभी बगदादी के लड़ाकों ने अमेरिकी सेना के एयरक्राफ्ट को निशाना बनाकर फायरिंग की थी। वीडियो के दूसरे हिस्से में अमेरिका असॉल्ट फोर्स के कमांडो उस परिसर की तरफ बढ़ रहे हैं जिसमें बगदादी छिपा हुआ था।
ALSO READ: ट्रंप के बगदादी और ओबामा के लादेन ऑपरेशन में क्या फर्क
अमेरिकी सेना के मुताबिक ऑपरेशन में घायल कुत्ता अब ठीक है और अपनी ड्यूटी पर लौट आया है। बगदादी के अंत में इस कुत्ते का अहम रोल था। खबरों के मुताबिक कुत्ता ही बगदादी के सामने खड़ा था जिसको देखकर बगदादी ने खौफ में खुद को बम से उड़ा लिया था।
<

"...at the compound, fighters from two locations in the vicinity of the compound began firing on U.S. aircraft participating in the assault."
- Gen Frank McKenzie CDR USCENTCOM pic.twitter.com/SkrtHNDs7w

— U.S. Central Command (@CENTCOM) October 30, 2019 >
अमेरिकी सेना के अनुसार बगदादी के मरने के बाद 2 घंटे बाद तक अमेरिकी फौज कंपाउंड में थी और इसी दौरान डीएनए टेस्ट के जरिए बगदादी की पहचान की गई थी। अमेरिकी हमले के बाद बगदादी का पूरा ठिकाना मिट्टी में मिल गया और इसी के साथ दुनिया के सबसे खौफनाक आतंकी का अंत हो गया।

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Top News 9 October: भारतीय IT कंपनियों को अमेरिका में बड़ा झटका, इजराइल में भारतीय पायलट का सम्मान

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

अगला लेख