Hanuman Chalisa
✕

चीन के खिलाफ सख्‍त हुए ट्रंप, परमाणु प्रौद्योगिकी का निर्यात रोकेगा अमेरिका

Updated: शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2018 (12:21 IST)
वॉशिंगटन। बीजिंग के खिलाफ दबाव की नीति में एक कदम और आगे बढ़ते हुए ट्रंप प्रशासन ने चीन को परमाणु प्रौद्योगिकी का निर्यात रोकने के लिए कदमों की घोषणा की और आरोप लगाया कि वामपंथी देश गलत तरीके से संवेदनशील अमेरिकी प्रौद्योगिकी को हासिल करने की कोशिश कर रहा है।


निर्यात रोकने के संबंध में बृहस्पतिवार को ऊर्जा मंत्रालय द्वारा घोषणा के बाद ऊर्जा मंत्री रिक पेरी ने कहा, अमेरिका-चीन असैन्य परमाणु सहयोग के तहत तय प्रक्रिया से इतर परमाणु प्रौद्योगिकी प्राप्त करने के चीन के प्रयासों के कारण उत्पन्न राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं को अमेरिका नजरअंदाज नहीं कर सकता है।

अमेरिकी कंपनियों से परमाणु सामग्री, उपकरण और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी प्राप्त करने के चीन के प्रयासों से उत्पन्न चिंताओं के कारण अमेरिकी सरकार ने अपनी नीतियों की समीक्षा की और राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में ये कदम उठाए। नई नीति के तहत चाइना जनरल न्यूक्लियर पावर ग्रुप से जुड़े किसी को भी नया लाइसेंस नहीं दिया जाएगा और ना ही उन्हें मिले पुराने लाइसेंस की अवधि बढ़ाई जाएगी।

गौरतलब है कि चाइना जनरल न्यूक्लियर पावर ग्रुप पर अमेरिकी परमाणु प्रौद्योगिकी चुराने का आरोप है। कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, परमाणु क्षेत्र में लाभ के लिए चीन दशकों से केन्द्र सरकार द्वारा तय एक ठोस नीति पर काम कर रहा है। (भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

अगला लेख