Hanuman Chalisa

अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस का शेयर धारकों को पत्र...

Updated: बुधवार, 18 मई 2016 (20:12 IST)
अमेजन के संस्थापक और सीईओ जेफ बेजोस ने कंपनी के शेयरधारकों को अपने सालाना पत्र में नेतृत्व और कारोबार प्रबंधन पर दीर्घकालिक रणनीति संबंधी समकालीन सिद्धांत पर अपने विचार रखे हैं। 
बेजोस ने अपने ग्राहकों के बारे में कहा है कि वे दुनिया की सर्वाधिक ग्राहक हितैषी कंपनी बनाना चाहते हैं। हम चाहेंगे कि ग्राहक अपने मित्रों, परिचितों से उनके चयन संबंधी खूबियों को बताएं। साथ ही, वे अपने कार्मिकों को सलाह देते हैं कि प्रत्येक कर्मचारी को सुबह भयभीत होकर नींद से जागना चाहिए और वह प्रतियोगिता से नहीं वरन ग्राहकों को बेहतर सेवाओं के बारे में सोचकर डरे।
 
कर्मचारियों के चयन पर उनका कहना है कि हम लोगों से कोई फैसला करने से पहले तीन बातों पर भली-भांति सोचने का आग्रह करते हैं। क्या आप ऐसे व्यक्ति की प्रशंसा करेंगे? क्या यह व्यक्ति अपने गुट की प्रभावशीलता के औसत स्तर को ऊपर ले जाएगा? क्या यह व्यक्ति अपनी अद्वितीय रुचियों, कुशलताओं के चलते सुपरस्टार साबित होगा? यह कुछ ऐसी बात है जोकि उसके काम से जुड़ी नहीं हो सकती है।
 
वे इस बात पर भी जोर देते हैं कि नए-नए कारोबारों में निरंतर बढ़ती सार्थकता का भी ध्यान रखें। साथ ही, ये नए कारोबार बहुत अधिक संभावनाशील, नवीनता से ओतप्रोत और अलग व हटकर हो। किंडल का उदाहरण देते हुए उन्होंने ग्राहकों की जरूरतों पर लगातार ध्यान केन्द्रित रखें और उत्पाद को अधिकाधिक बेहतर बनाने का प्रयास करें। इसी तरह से उन्होंने सालाना गोल सेटिंग, सेवान्मुखी निर्माण करने और निर्णय प्रक्रिया की बेहतरी पर जोर दिया।

लेखक के बारे में
जितेन्द्र मुछाल
Show comments

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

PM मोदी ने छात्रों के लिए जारी किया एक और वीडियो, बोले- Thank you friends

जंतर-मंतर पर इस्तीफे का दावा करने वाला पुलिसकर्मी निकला निलंबित, उत्तराखंड पुलिस ने खोली शेर सिंह की पूरी फाइल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, एमपी में युवाओं के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

Ravneet Singh Bittu : रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा मंजूर, पंजाब चुनाव से पहले भाजपा की रणनीति में बड़ा बदलाव

सहारनपुर पटाखा फैक्ट्री में बड़ा हादसा, विस्फोट में 2 कारीगरों की मौत, 2 मजदूर लापता, जांच के आदेश

अगला लेख