Hanuman Chalisa

उत्तराखंड के जंगलों में फिर भड़की आग

Updated: बुधवार, 18 मई 2016 (18:26 IST)
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम के चढ़ते पारे से जंगलों में आग फिर सुलगने लगी है और उत्तरकाशी जिले में भड़की आग की लपटों में करीब 180 हैक्टेयर वनभूमि प्रभावित हुई है। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी श्रीधर बाबू अद्दांकी ने बताया कि जिले में 111 स्थानों पर करीब 180 हैक्टेयर वन भूमि आग की चपेट में है।
उन्होंने कहा कि प्रभागीय वन अधिकारियों और वन रेंजरों को आग लगने वाले स्थानों पर तुरंत पहुंचने और जल्दी से जल्दी लपटों पर काबू पाने को कहा गया है। बडकोट के प्रभागीय वन अधिकारी डीके सिंह और पुरोला के प्रभागीय वन अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि वनाग्नि को बुझाने के लिए धन और उपकरणों की कोई कमी नहीं है और आग को जल्दी ही बुझा लिया जाएगा।
 
मौसम केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से उत्तराखंड भीषण गर्मी से जूझ रहा है और ज्यादातर जगहों पर तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा चल रहा है। इस साल फरवरी में शुरू हुए 'फायर सीजन' में उत्तराखंड में वनाग्नि की 1,857 घटनाओं में 4,048 हैक्टेयर जंगल नष्ट हो गया था।
 
सिंह ने बताया कि तापमान में उछाल का यह क्रम अभी फिलहाल कुछ दिन और जारी रहने की संभावना है। देहरादून में मंगलवार को 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था। बुधवार को इसके 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। (भाषा)

Show comments

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

'11 किलो वजन घटा, ऑर्गन्स और ब्रेन को नुकसान हुआ', अनशन पर उठे सवालों से भड़के सोनम वांगचुक, बोले- क्या मुझे कैरेक्टर सर्टिफिकेट लेना होगा?

LIVE: CJP धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी, क्या आज निकलेगा हल?

PM मोदी ने छात्रों के लिए जारी किया एक और वीडियो, बोले- Thank you friends

जंतर-मंतर पर इस्तीफे का दावा करने वाला पुलिसकर्मी निकला निलंबित, उत्तराखंड पुलिस ने खोली शेर सिंह की पूरी फाइल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, एमपी में युवाओं के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

अगला लेख