dharma sangrah
✕

अलबामा में 83 वर्षीय पाइप बम हत्यारे को फांसी

Updated: शुक्रवार, 20 अप्रैल 2018 (11:12 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में एक न्यायाधीश एवं एक अधिवक्ता की पाइप बम धमाके के जरिए हत्या करने के दोषी 83 साल के वाल्टर मूडी को अलबामा प्रांत में फांसी दे दी गई। अमेरिका के इतिहास में वह फांसी चढ़ने वाला सबसे बजुर्ग व्यक्ति है।
 
 
डेथ पेनाल्टी इंफॉर्मेशन सेंटर से मिली जानकारी में कहा गया है कि 1970 के दशक में देश में मौत की सजा का प्रावधान फिर से लागू किए जाने के बाद मूडी अमेरिका में सबसे अधिक उम्र का व्यक्ति है जिसकी मौत की सजा पर अमल किया गया है। इससे पहले 2005 में जॉन निक्सन (77) को फांसी दी गई थी।
 
अलबामा के गवर्नर के इवे के कार्यालय ने बयान जारी कर बताया कि फेडरल जज रॉबर्ट वेन्स की 1989 में की गई हत्या के मामले में वाल्टर लेरोय मूडी को फांसी दी गई है। राज्य के अटॉर्नी जनरल स्टीव मार्शल की ओर से जारी बयान के अनुसार मूडी, जॉर्जिया के अधिवक्ता की पाइप बम विस्फोट कर हत्या करने का भी दोषी है। अलबामा के बर्मिंघम में दिसंबर, 1989 में मकान में हुए बम विस्फोट में वेन्स की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी घायल हो गई थीं। (भाषा)

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख