Daily Horoscope
✕

अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 की मौत

Updated: रविवार, 3 मार्च 2019 (08:50 IST)
काबुल। अफगानिस्तान के दक्षिणी हिस्से में इस हफ्ते अचानक आई बाढ़ (फ्लैश फ्लड) के कारण कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 10 लोग लापता हैं। संयुक्त राष्ट्र मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) ने यह जानकारी दी। ओसीएचए का कहना है कि अभी भी बचाव सहायता की तत्काल आवश्यकता है।
 
ओसीएचए के अनुसार शुक्रवार को दक्षिणी प्रांत कंधार में भारी बारिश हुई और पिछले 30 घंटों में इस क्षेत्र में कुल 97 मिलीमीटर बारिश हुई। ओसीएचए ने शनिवार के एक बयान में कहा कि फ्लैश फ्लड के कारण शुरू हुई भारी बारिश से 20 लोगों की मौत हो गई जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। घरों के ढहने या यात्रा के दौरान बहने के कारण इन लोगों की मौत हुई।
 
रिपोर्ट के मुताबिक कि बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है, एक अनुमान के अनुसार पूरे क्षेत्र में 2000 घर क्षतिग्रस्त हो गए, केवल कंधार शहर में 600 घर नष्ट हुए हैं। इस बीच बाढ़ प्रभावित परिवारों को सुरक्षित क्षेत्रों में पहुंचाया गया। कुछ क्षेत्रों में जल स्तर में वृद्धि जारी है। ओसीएचए ने जोर देकर कहा कि अरघंदब जिले में करीब 500 खानाबदोश नदी के तट पर फंस गए जिन्हें हवाई सहायता की तत्काल आवश्यकता है। (Image: Twitter)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा को उत्कृष्टता के नए मानकों से जोड़ने की तैयारी

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

यूपी में टीजीटी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 नवम्बर हुई

अगला लेख