dharma sangrah
✕

अफगान तालिबान पर आत्मघाती हमले में कम से कम 21 की मौत

Updated: रविवार, 17 जून 2018 (00:01 IST)
काबुल। अफगानिस्तान में एक आत्मघाती हमलावर ने उस स्थान पर विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया, जहां ज्यादातर तालिबान लड़ाके 3 दिनों के संघर्षविराम के दौरान ईद मनाने के लिए एकत्र हुए थे। इस घटना में 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 41 अन्य घायल हो गए।
 
 
पूर्वी नांगरहार प्रांत के पुलिस प्रमुख गुलाम सानई स्तानिकजई ने बताया कि मारे गए और घायल हुए ज्यादातर लोग तालिबान के समझे जा रहे हैं। बहरहाल, प्रांत के रोदात जिले में हुए विस्फोट की जिम्मेदारी अब तक किसी ने नहीं ली है। हालांकि आईएस से संबद्ध संगठन ने संघर्षविराम पर हस्ताक्षर नहीं किया था और उसके इलाके में अच्छी-खासी मौजूदगी भी है।
 
दरअसल, घटना के वक्त निहत्थे तालिबान लड़ाके अफगान सुरक्षा बलों के साथ ईद मना रहे थे। घटना के कुछ ही घंटों के अंदर राष्ट्रपति अशरफ गनी ने संघर्षविराम आगे बढ़ाने की घोषणा की। इसकी अवधि रविवार को खत्म हो रही थी। उन्होंने पिछले हफ्ते इसकी एकतरफा घोषणा की थी, वहीं तालिबान के नेता हैबुतुल्ला अखुनजदा ने ईद मनाने के लिए सोमवार को अलग से 3 दिनों के संघर्षविराम की घोषणा की थी। तालिबान का संघर्षविराम बृहस्पतिवार की मध्यरात्रि से प्रभावी हुआ।
 
इससे पहले दिन में अखुनजदा ने कहा था कि वे अफगान सरकार के साथ बातचीत में शामिल होने से पहले अमेरिका के साथ प्रत्यक्ष वार्ता करना चाहते हैं, वहीं गनी की ताजा पेशकश पर तालिबान की फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस बीच अफगानिस्तान की उच्च शांति परिषद के उप प्रमुख अता उल रहमान सलीम ने कहा कि देशभर से तालिबान लड़ाके अपने परिवार से मिलने के लिए सरकार नियंत्रित इलाकों में घुस रहे हैं और उनका सरकारी सुरक्षा बल स्वागत कर रहे हैं। (भाषा)

Show comments

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

सभी देखें

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

क्या बिसलेरी का पानी पीना सुरक्षित है? FSSAI की कार्रवाई के बीच कंपनी ने जारी किया बड़ा बयान, गिनाईं 90 से ज्यादा गुणवत्ता जांच

कश्मीर घाटी में फिर मंडराया सूखे का खतरा, झेलम का जलस्तर 'माइनस' में, पानी और बिजली का बड़ा संकट?

उमंग सिंघार ने ज्योतिरादित्य सिंधिया की तुलना रावण से की, बोले उनके करीबी मंत्री दस सिर, अतिथि शिक्षकों पर भी घेरा

वडतालधाम जाने वाले श्रद्धालुओं और छात्रों के लिए बड़ी सौगात! CM भूपेंद्र पटेल ने किया नए अतिथि भवन और स्कूल का लोकार्पण

अगला लेख