dharma sangrah
✕

म्यांमार में सुरक्षा बलों ने 1 दिन में 82 प्रदर्शनकारियों की हत्या की

Updated: रविवार, 11 अप्रैल 2021 (08:17 IST)
यांगून। म्यांमार के बागो में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को सैन्य तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले कम से कम 82 लोकतंत्र समर्थकों को मार डाला। यांगून से बागो करीब 100 किलोमीटर दूर है।
 
बागो शहर में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में शुक्रवार को 82 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई। इससे पहले 14 मार्च को यांगून में 100 से ज्यादा लोग मारे गए थे।
 
‘असिस्टेंस असोसिएशन फॉर पॉलिटिकल प्रिजनर्स’ द्वारा संकलित शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक मरने वालों की संख्या 82 है। यह संगठन मरने वालों और गिरफ्तार लोगों की दैनिक संख्या जारी करता है।
 
ये आंकड़े काफी व्यापक रूप से विश्वसनीय माने जाते हैं क्योंकि मौत के नए मामलों को तब तक शामिल नहीं किया जाता जब तक उनकी पुष्टि नहीं हो जाती और उनका विवरण वेबसाइट पर नहीं दे दिया जाता।
 
संगठन ने शनिवार की रिपोर्ट में कहा कि उसे बागो में मरने वालों की संख्या के और बढ़ने की आशंका है क्योंकि और मामलों का सत्यापन किया जाना बाकी है। ऑनलाइन समाचार वेबसाइट म्यांमार नाऊ ने भी 82 लोगों के मारे जाने की खबर दी है। (भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर

CISF : एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम

अगला लेख