हेलसिंकी। क्यूबा की राष्ट्रीय वॉलीबॉल टीम के 8 सदस्य फिनैंलड में एक दुष्कर्म मामले में फंस गए हैं जिन्हें संदेह के आधार पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि प्रारंभिक जांच के बाद 2 को छोड़ दिया गया।
हेलसिंकी से 170 किमी दूर टेम्पेरे की पुलिस को पिछले शनिवार को एक होटल में महिला के साथ दुष्कर्म होने की शिकायत मिली थी। इसके आधार पर 8 लोगों को हिरासत में लिया गया। क्यूबा की टीम को टेम्पेरे में वॉलीबॉल वर्ल्ड लीग में हिस्सा लेने के बाद यहां से स्वदेश लौटना था। (वार्ता)