dharma sangrah
✕

Kuwait Fire Incident : कुवैत में भीषण आग मामले में 3 भारतीय और मिस्र के 4 नागरिक हिरासत में

Updated: बुधवार, 19 जून 2024 (23:09 IST)
7 accused arrested in Kuwait fire case : कुवैत के अहमदी प्रांत में भीषण आग लगने से 46 भारतीयों समेत 50 लोगों की मौत के मामले में भारत के 3, मिस्र के 4 और कुवैत के एक नागरिक को हिरासत में लिया गया है। उल्लेखनीय है कि 12 जुलाई को मंगाफ शहर में भूतल पर गार्ड के कमरे में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण 6 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई थी।
 
बुधवार को एक मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई है। उल्लेखनीय है कि 12 जुलाई को मंगाफ शहर में भूतल पर गार्ड के कमरे में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण 6 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई थी। इमारत में 196 प्रवासी मजदूर रहते थे, जिनमें से ज्यादातर भारतीय थे।
ALSO READ: कुवैत अग्निकांड पर मारे गए भारतीयों के परिवार वालों के लिए सोनू सूद ने जाहिर की चिंता, सभी से योगदान देने का किया आग्रह
अंग्रेजी भाषा के दैनिक समाचार पत्र ‘अरब टाइम्स’ ने बताया कि सार्वजनिक अभियोजन ने अल-मंगाफ की इमारत में आग लगने के मामले में एक कुवैती नागरिक, तीन भारतीय नागरिकों और मिस्र के चार नागरिकों को दो सप्ताह के लिए हिरासत में रखने का आदेश दिया है।
ALSO READ: कुवैत से कोच्‍चि पहुंचे 45 शव, एयरपोर्ट पर दुख में डूबे भारतीय, चीख पुकार से बदहवास परिवार
खबर में कहा गया है कि आरोपियों पर हत्या और लापरवाही का आरोप लगाया गया है। अखबार ने बताया कि कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के आदेश पर पीड़ितों के परिवारों को 15000 अमेरिकी डॉलर (12.5 लाख रुपए) का मुआवजा दिया जाएगा। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

गुजरात वैश्विक खेलों का हब बन रहा है - सीएम भूपेंद्र पटेल

शेयर बाजार में लौटी बहार! सेंसेक्स ने लगाई 2,050 अंकों की छलांग, इन 5 बड़े कारणों से निवेशकों की हुई चांदी

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली पुलिस को नोटिस

LIVE: सेंसेक्स में 1800 अंकों का उछाल, निफ्टी 551 अंक बढ़ा

अगला लेख