dharma sangrah
✕

चीन ने किया कमाल, 5G की मदद से सुअर पर हुई पहली रिमोट सर्जरी

Updated: बुधवार, 16 जनवरी 2019 (14:52 IST)
बिजिंग। चीन के दक्षिण-पूर्वी प्रांत फुझियान के फुझोऊ में एक सुअर पर 5G मोबाइल नेटवर्क टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर दुनिया की पहली रिमोट सर्जरी की गई। यह सर्जरी पूरी तरह सफल रही। सुअर पर किए गए इस सफल प्रयोग के बाद दावा किया जा रहा है कि 5G की मदद से इंसानों की भी रिमोट सर्जरी की जा सकेगी।
 
चीन में फ़ुज़ियान के दक्षिण-पूर्वी प्रांत में एक सर्जन ने लगभग 30 मील दूरी से एक प्रयोगशाला में सुअर की सर्जरी की। इसके लिए 5G की मदद से एक लिंक बनाई गई। दूर बैठे सर्जन रोबोटिक आर्म को 5G नेटवर्क के जरिए कमांड दे रहे थे। रोबोटिक आर्म्स सिर्फ 0.1 सेकंड में ही सर्जन की कमांड लेकर रिएक्ट कर देती थी। सर्जरी के माध्यम से सुअर के लिवर को हटाना था, यह कार्य सफलतापूर्वक किया गया।
 
रिमोट सर्जरी के लिए 5G नेटवर्क का उपयोग करने का बड़ा फायदा यह है कि यह कम समय में ही कमांड ले लेता है। 5G टेक्नोलॉजी की मदद से ऐसी जगहों पर भी जाकर सर्जरी की जा सकती है, जहां सर्जन या डॉक्टर का पहुंचना संभव नहीं हो पाता। इस सर्जरी के माध्यम से कई मरीजों को जीवनदान मिल सकेगा। 4G की तुलना में 5G के जरिए सर्जरी करने में 20 गुना ज्यादा तेजी आएगी।
 
इस तरह की सर्जरी में मात्र चार वस्तुओं के आवश्यकता होती है। इनमें एक मरीज, एक सर्जन, एक रोबोट और बहुत तेज और बुलेट प्रूफ इंटरनेट कनेक्शन लगता है। इनमें से तीन तो आसानी से उपलब्ध है। चीन ने चौथे तत्व की उपलब्धता को सुनिश्चित कर इस कारनामे को अंजाम दिया। 

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा पर पीएम तारिक रहमान ने भारत की ओर इशारा कर लगाए गंभीर आरोप, मुहम्मद यूनुस का पैतृक घर फूंका, 4 की मौत

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

दाहोद में भूपेंद्र पटेल का नया अंदाज: फर्राटेदार हिंदी में भाषण दे चौंकाया, पीएम मोदी के बड़े विजन की सराहना की

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

सोना चांदी में बड़ी गिरावट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता, गोल्ड 4801 रुपए गिरा, सफेद धातु डेढ़ लाख से नीचे

अगला लेख