• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 52 dies in Gold mine
Written By
Last Modified: शनिवार, 28 सितम्बर 2019 (15:43 IST)

सोने की खदान में दबकर हुई 52 लोगों की मौत

सोने की खदान में दबकर हुई 52 लोगों की मौत - 52 dies in Gold mine
एन जमेना। उत्तरी चाड में इस सप्ताह सोने की एक अवैध खदान धंस जाने की घटना में कम से कम 52 लोगों की मौत हो गई है। एक सरकारी सूत्र ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। शवों की तलाश जारी है। 
 
चाड के अधिकारियों ने शुरू में बताया था कि इस घटना में करीब 30 लोगों की मौत हुई है। खदान धंसने की यह घटना तिबेस्ती प्रांत के कौरी बौगोडी में मंगलवार को हुई। यह इलाका अवैध खनन एवं तस्करी के लिए कुख्यात है। 
 
बचाव अभियान में शामिल एक अन्य सूत्र ने भी मृतकों की नई संख्या की पुष्टि की। एक अन्य सूत्र ने बताया कि 37 लोग घायल भी हुए हैं जिनमें 21 लोगों की हालत गंभीर है। 
ये भी पढ़ें
RBI ने कसा लक्ष्मी विलास बैंक पर शिकंजा, Loan देने पर लगाई रोक