1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 3 people killed in Russian attacks on Ukraine

यूक्रेन के जापोरिज्जिया पर रूसी हमलों में 3 लोगों की मौत, निजी कारों और सामाजिक अवसंरचना में लगी आग

इस हमले में आवासीय इमारतों, निजी कारों और सामाजिक अवसंरचना में आग लग गई।

Drone
Russian attacks on Ukraine: यूक्रेनी (Ukraine) शहर जापोरीज्जिया पर रूस (Russian) द्वारा किए गए ड्रोन (Drones) हमले में 3 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। यूक्रेनी अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। क्षेत्रीय प्रमुख इवान फेडोरोव ने कीव में यह जानकारी दी कि इस हमले में आवासीय इमारतों, निजी कारों और सामाजिक अवसंरचना में आग लग गई।
 
मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी : फेडोरोव ने हमले के बाद की तस्वीरों को साझा किया जिनमें आपातकालीन सेवाओं के अधिकारी क्षतिग्रस्त आवासीय इमारतों के मलबे में फंसे लोगों की तलाश करते दिखाई दे रही हैं। यूक्रेनी वायुसेना ने बताया कि रूस ने शुक्रवार रात से शनिवार सुबह के बीच 179 ड्रोन भेजे थे जिनमें से 100 ड्रोन को यूक्रेन की सेना ने हवा में ही गिरा दिया जबकि 63 'ड्रोन खो' गए यानी उन्हें इलेक्ट्रॉनिक तरीके से रोक दिया गया।
 
इसके अलावा अधिकारियों ने कीव और द्निप्रोपेट्रोव्स्क क्षेत्रों के भी रोके गए ड्रोनों से गिरे मलबे के कारण आग लगने की सूचना दी है। इस बीच रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने यूक्रेन के 47 ड्रोन को नष्ट कर दिया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
सुप्रिया सुले ने उठाई मांग, परिसीमन हो लेकिन निष्पक्ष तरीके से