ramcharitmanas
✕

इसराइल में सीरियल ब्लास्ट, चरमपंथियों ने 3 बसों को उड़ाया

Updated: शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025 (09:42 IST)
Israel news in hindi : मध्य इजराइल में गुरुवार को 3 खड़ी बसों में सीरियल बम विस्फोट हुए। प्राधिकारियों को इनके पीछे चरमपंथियों का हाथ होने का संदेह है। ये विस्फोट उस दिन हुए जब युद्ध विराम समझौते के तहत हमास द्वारा गाजा से 4 बंधकों के शव लौटाए जाने के बाद इजराइल शोक में हैं। ये विस्फोट 2000 के दशक में फलस्तीनी विद्रोह के दौरान हुए विस्फोटों की याद दिलाते हैं।
 
पुलिस प्रवक्ता असी अहरोनी ने ‘चैनल 13 टीवी’ को बताया कि 3 बसों को विस्फटक लगाकर उड़ा दिया गया। 2 अन्य बसों में विस्फोटक बरामद किए गए। पांचों बम एक जैसे थे और उनमें टाइमर लगे हुए थे। बम निरोधक दस्ता बरामद किए गए बमों को निष्क्रिय करने में जुटा है।
 
 
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने बताया कि वह अपने सैन्य सचिव से ताजा जानकारी प्राप्त कर रहे हैं और घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं।
 
पुलिस प्रवक्ता हैम सरग्रॉफ ने इजराइली टीवी को बताया, 'हमें यह पता लगाना है कि क्या एक ही संदिग्ध ने बसों में विस्फोटक रखे थे या इसमें कई लोग शामिल थे।' इस्तेमाल किए गए विस्फोटक ‘वेस्ट बैंक’ में इस्तेमाल किए गए विस्फोटकों से मिलते जुलते थे।
 
हमास द्वारा सात अक्टूबर, 2023 को किए हमले के बाद से इजराइली सेना ने ‘वेस्ट बैंक’ में संदिग्ध फलस्तीनी चरपंथियों पर कई बार हमले किए है।

खुद को हमास के ‘कस्साम ब्रिगेड्स’ की शाखा बताने वाले एक समूह ने ‘टेलीग्राम’ ऐप पर लिखा, 'जब तक हमारी जमीन पर कब्जा रहेगा, तब तक हम अपने शहीदों का बदला लेना नहीं भूलेंगे। बहरहाल, ‘वेस्ट बैंक’ के तुलकरम शहर के इस समूह ने बस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख