• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: बर्लिन , सोमवार, 19 मार्च 2012 (10:36 IST)

गुआक चुने गए जर्मनी के नए राष्ट्रपति

जर्मन जोआसिम राष्ट्रपति गुआक
FILE
कार्यकर्ता पास्टर जोआसिम गुआक भारी बहुमत से जर्मनी के ग्यारहवें राष्ट्रपति चुन लिए गए हैं। वह पूर्व साम्यवादी देश से जर्मनी का राष्ट्रपति चुने जाने वाले पहले व्यक्ति हैं

72 वर्षीय गुआक क्रिश्चियन वुल्फ का स्थान लेंगे जिन्होंने व्यापारिक दोस्तों से पक्षधरता मिलने के आरोपों में पिछले महीने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

राष्ट्रपति पद की दौड़ में करीब 20 महीने पहले वुल्फ से पराजित हो जाने वाले गुआक को इस बात इसलिए विजय मिल गयी क्योंकि वह पांच मुख्य दलों के संयुक्त उम्मीदवार थे।

केवल अति वामपंथी पार्टी ‘डी लिंक’ ने गुआक के खिलाफ 73 वर्षीय नाजी बीट क्लार्सफिल्ड को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया था।

संसदीय अध्यक्ष नोरबेर्ट लामेर्ट ने कहा कि सांसदों के विशेष सदन के 1,232 मतों में से 72 वर्षीय गुआक को 991 मत मिले हैं।

जीत के बाद अपने संबोधन में गुआक ने कहा कि मैं इस चुनाव को कभी नहीं भुलूंगा। उन्होंने कहा कि वह स्वतंत्रता, लोकतंत्र के लिए काम करेंगे और बतौर राष्ट्रपति अपने दायित्वों का यथासंभव निर्वहन करेंगे।

जर्मनी में पिछले तीन वषरें में यह तीसरा राष्ट्रपति चुनाव है क्योंकि गुआक के दोनों पूर्ववर्ती राष्ट्रपतियों ने अचानक इस्तीफा दे दिया था। (भाषा)