Last Modified: इस्लामाबाद ,
शनिवार, 10 मार्च 2012 (15:14 IST)
अहले सुन्नत-वल-जमात पर प्रतिबंध
WD
पाकिस्तान सरकार ने सिपह-ए-शाहबा के मुखौटा संगठन अहले सुन्नत-वल-जमात (एएसडब्ल्यूजे) पर प्रतिबंध लगा दिया है। गृह मंत्रालय ने दो हफ्ते पहले एएसडब्ल्यूजे पर प्रतिबंध लगाने संबंधी अधिसूचना जारी की थी।
बीबीसी उर्दू के अनुसार अधिसूचना में कहा गया है कि एएसडब्ल्यूजे सिपह-ए-शाहबा से जुड़ी आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ा है।
आतंकवाद रोधी कानून के तहत जारी अधिसूचना को अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। अधिसूचना के अनुसार चारों प्रांतों के अधिकारियों को एएसडब्ल्यूजे के दर्जे में बदलाव के लिए अलर्ट कर दिया गया है।
एएसडब्ल्यूजे के प्रमुख मौलाना अहमद लुधियानवी ने कहा है कि उन्हें प्रतिबंध के बारे में जानकारी नहीं है। लुधियानवी पर हाल में यहां प्रवेश पर इस आशंका से प्रतिबंध लगा दिया था कि वह जातीय तनाव फैला सकते हैं। (भाषा)