sundarkand

1 करोड़ महिलाओं को बनाया लखपति दीदी, बजट में महिलाओं को लेकर बड़ा ऐलान

Updated: गुरुवार, 1 फ़रवरी 2024 (15:19 IST)
Budget 2024: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने नई दिल्ली में गुरुवार को घोषणा की कि सरकार ने 'लखपति दीदी' (Lakhpati Didi) बनाने का लक्ष्य 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ करने का फैसला किया है। 'लखपति दीदी' योजना का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों (SHG) में महिलाओं को प्रशिक्षण देना है ताकि वे प्रतिवर्ष कम से कम 1 लाख रुपए की स्थायी आय अर्जित कर सकें।
 
संसद में अंतरिम बजट 2024-25 पेश करते हुए केंद्रीय वित्तमंत्री ने कहा कि 9 करोड़ महिलाओं वाले 83 लाख स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता के साथ ग्रामीण सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य को बदल रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि 9 करोड़ महिलाओं के साथ 83 लाख एसएचजी सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता के साथ ग्रामीण सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य को बदल रहे हैं। उनकी सफलता ने पहले ही लगभग 1 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनने में मदद की है। वे दूसरों के लिए प्रेरणा हैं।
 
सीतारमण ने कहा कि उन्हें सम्मानित करके उनकी उपलब्धियों को मान्यता दी जाएगी। सफलता से उत्साहित होकर लखपति दीदी के लक्ष्य को 2 से बढ़ाकर अब 3 करोड़ करने का निर्णय लिया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद CJP का केंद्र पर वादाखिलाफी का आरोप, 24 अगस्त को बैठक, फिर आंदोलन के संकेत

राहुल गांधी के सामने छात्रा ने उठाया AI और Cyber Security का मुद्दा, पूछा- महंगी पढ़ाई से गरीब छात्रों का क्या होगा

बाढ़ प्रभावितों के लिए प्रशासनिक मशीनरी को पूरी तरह सक्रिय, CM योगी के निर्देश पर राहत-बचाव कार्य तेज

अगला लेख