sundarkand

अंतरिम बजट को लेकर शेयर बाजार में नहीं दिखा उत्साह

Updated: गुरुवार, 1 फ़रवरी 2024 (13:08 IST)
Interim budget : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए अंतरिम बजट से भारतीय शेयर बाजारों में ज्यादा उत्साह नहीं दिखा। हालांकि समाचार लिखे जाने तक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान में थे।
 
बजट के बाद बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स 139.37 अंक गिरकर 71,612.74 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 33.15 अंक फिसलकर 21,692.55 अंक पर रहा।
 
बेहद उतार-चढ़ाव वाले कारोबार में दोनों सूचकांकों ने थोड़ी देर में वापसी की सेंसेक्स 61.53 अंक बढ़कर 71,813.64 अंक पर और निफ्टी 17.95 अंक चढ़कर 21,743.65 अंक पर कारोबार करने लगा।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सन एंड टुब्रो, विप्रो और बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे अधिक नुकसान में थे। मारुति, पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे।
 
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में पिछले 10 साल में बड़ा सकारात्मक बदलाव देखा गया है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख