सम्बंधित जानकारी
- बजट में बोलीं निर्मला सीतारमण, मुफ्त राशन से 80 करोड़ लोगों को मिला भोजन
- Interim Budget 2024 Live: टैक्स पेयर्स को बजट में कोई राहत नहीं
- अंतरिम बजट से पहले भारतीय शेयर बाजार में बढ़त
- बजट वाले दिन महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, 14 रुपए बढ़े दाम
- बढ़ सकता है PM किसान सम्मान निधि का पैसा, बजट में किसानों को खुश करने की तैयारी
पिछले 10 साल में 25 करोड़ लोगों को बहुआयामी गरीबी से मिली मुक्ति
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्तमंत्री (Finance Minister) निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने गुरुवार को कहा कि पिछले 10 साल में 25 करोड़ लोगों को बहुआयामी गरीबी से मुक्ति मिली है। उन्होंने लोकसभा में अंतरिम बजट पेश करते हुए कहा कि गरीबी से निपटने के पिछली सरकारों के नजरिए से बेहद मामूली परिणाम मिले।
सीतारमण ने कहा कि अब पारदर्शिता के आधार पर सभी पात्र नागरिकों को लाभ हस्तांतरित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के जरिए परिवर्तनकारी सुधारों की शुरुआत की जा रही है।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
