dharma sangrah

Interim Budget 2024 : केंद्रीय मंत्रियों, अतिथियों के सत्कार, प्रधानमंत्री कार्यालय के लिए 1249 करोड़ रुपए आवंटित

Updated: गुरुवार, 1 फ़रवरी 2024 (21:27 IST)
Interim Budget 2024-25 : संसद में गुरुवार को प्रस्तुत अंतरिम बजट में मंत्रिपरिषद, कैबिनेट सचिवालय, प्रधानमंत्री कार्यालय और राजकीय अतिथियों के आतिथ्य और मनोरंजन पर होने वाले खर्च के लिए 1248.91 रुपए आवंटित किए गए। वित्त वर्ष 2023-24 में इस मद में 1803.01 करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे।
 
वित्त वर्ष 2024-25 के लिए आवंटन में 832.81 करोड़ रुपए मंत्रपरिषद के खर्च के लिए दिए गए हैं। यह प्रावधान कैबिनेट मंत्रियों, राज्य मंत्रियों और पूर्व प्रधानमंत्रियों के वेतन, सत्कार और अन्य भत्तों तथा यात्रा पर व्यय के लिए है। इसमें वीवीआईपी के लिए विशेष अतिरिक्त सत्र उड़ान संचालन का प्रावधान भी शामिल है।
 
राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय को 200 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। यह प्रावधान राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय के प्रशासनिक खर्च और अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए है। प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय के लिए 76.20 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है।
ALSO READ: Interim Budget : अब तक का सबसे छोटा बजट भाषण, जानिए कितनी देर बोलीं निर्मला सीतारमण
कैबिनेट सचिवालय को 70 करोड़ रुपए और प्रधानमंत्री कार्यालय को 65.30 करोड़ रुपए का आवंटन प्रशासनिक व्यय के लिए किया गया है। बजट में सत्कार और मनोरंजन व्यय के लिए 4 करोड़ रुपए दिए गए हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

अभिजीत दीपके का कंगना पर तीखा तंज, उन्हें गंभीरता से लेता ही कौन है?

Paper Leak Law 2026 : लोकसभा से पास हुआ नया एंटी पेपर लीक बिल, अब 10 साल की जेल और 10 रुपए करोड़ तक जुर्माना, क्या-क्या बदला

Audi Q9 : Audi की अब तक की सबसे बड़ी SUV से उठा पर्दा, 7-सीटर लग्जरी, Hands-Free Driving और V8 इंजन से होगी लैस

Rahul Gandhi : राहुल गांधी के आरोपों से लोकसभा में हंगामा, अमित शाह पर छात्रों पर गोली चलवाने का आरोप, सरकार ने मांगा सबूत, पेपर लीक बिल पर तीखी बहस

WhatsApp का मेगा अपडेट, 5 नए फीचर्स बदल देंगे कॉलिंग का पूरा एक्सपीरियंस

सभी देखें

ITR Filing 2026 Deadline: 31 जुलाई से पहले ऐसे भरें आयकर रिटर्न, पेनल्टी से बचें

Weather Alert : देशभर में मानसून हुआ एक्टिव, दिल्ली समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, गुजरात-असम में बाढ़ से बिगड़े हालात

सस्ते Electric Scooters की होने वाली है इंट्री, Ather से Honda तक मचेगी हलचल

किसान कल्याण के लिए संकल्पित सरकार, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले, खेती से घर चलने के साथ रोजगार भी मिलता है

दतिया विधानसभा सीट पर क्या टूटेगा 2023 की वोटिंग का रिकार्ड, बंपर वोटिंग में कौन मारेगा बाजी?

अगला लेख