ramcharitmanas

बजट अभिभाषण में बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू, परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए कानून लाएगी सरकार

Updated: बुधवार, 31 जनवरी 2024 (12:15 IST)
Government will bring a law to prevent irregularities in examinations: अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Mandir) के निर्माण तथा लोकसभा एवं राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण देने के प्रावधान वाला कानून पारित होने का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने बुधवार को घोषणा की कि सरकार परीक्षा में होने वाली गड़बड़ी को लेकर युवाओं की चिंताओं से अवगत है और इसे रोकने के लिए एक कानून बनाएगी।
 
भारत 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना: राष्ट्रपति ने बजट सत्र के पहले दिन लोकसभा एवं राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने नए संसद भवन में पहला संबोधन देते हुए कहा कि यहां 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की महक है। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में गंभीर संकटों के बीच भारत सबसे तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्था है और लगातार पिछली 2 तिमाही में देश की विकास दर 6.50 प्रतिशत रही। उन्होंने कहा कि भारत को पहले 5 सबसे कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में शामिल किया जाता था, जो अब दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

ALSO READ: बजट अभिभाषण में राम ‍मंदिर पर क्या बोलीं राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
 
राष्ट्रपति ने सरकार की प्राथमिकताओं का जिक्र करते हुए कहा कि 'रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म' को सरकार ने लगातार जारी रखा है। उन्होंने महिला आरक्षण कानून पारित होने का उल्लेख करते हुए कहा मैं नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पारित करने के लिए सदस्यों का अभिवादन करती हूं, यह मेरी सरकार के महिला नीत विकास के संकल्प को मजबूत करता है।
 
उन्होंने कहा कि अयोध्या में 'राम मंदिर के निर्माण की आकांक्षा सदियों से थी, आज यह सच हो चुकी है। राष्ट्रपति ने कहा कि मेरी सरकार परीक्षाओं में होने वाली गड़बड़ी को लेकर युवाओं की चिंताओं से अवगत है, इस दिशा में सख्ती लाने के लिए नया कानून बनाने का निर्णय लिया गया है।

ALSO READ: Budget 2024 : पूर्व वित्त सचिव बोले, बजट में मोदी की गारंटी छाए रहने की उम्मीद
 
इससे पहले लोकसभा एवं राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के लिए राष्ट्रपति जब नए संसद भवन में पहुंचीं तो उनके आगे 'सेंगोल' को लेकर चला जा रहा था। उनके पीछे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चल रहे थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

USCIRF ने RSS पर प्रतिबंध की मांग की, मोहन भागवत के अमेरिकी दौरे से पहले बढ़ा विवाद

दिल्ली में पाकिस्तानी हाई कमीशन पर चला बुलडोजर, वीजा काउंटर के पास अवैध निर्माण ध्वस्त; जानें क्यों हुई कार्रवाई

चीनी के दाम 65 रुपये किलो, 15 दिन में 15 रुपए बढ़े दाम; क्यों बढ़ रहे हैं कीमत?

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का ईरान पर सबसे बड़ा आर्थिक हमला, इकोनॉमिक डी-डे घोषित

Top News 20 August: पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश से हाहाकार, वंदे मातरम् पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, ईरान पर ट्रंप सख्त

अगला लेख