biodatamaker

मतदान के लिए दूल्हा-दुल्हन ने बदली शादी की तारीख

Updated: बुधवार, 17 अप्रैल 2019 (15:16 IST)
सांकेतिक फोटो
बैतूल। लोकसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान के चलते एक दुल्हन और दूल्हे द्वारा अपनी शादी एक दिन टालने का दिलचस्प मामला मध्यप्रदेश के बैतूल में देखने को मिला, जहां दूल्हे और दुल्हन ने 6 मई को होने वाली शादी सिर्फ इसलिए एक दिन आगे बढ़ा दी, ताकि बाराती तसल्ली से मतदान कर सकें।

मामला बैतूल जिले के मर्दवानी और भुड़की गांव का है, यहां दुल्हन शर्मिला और दूल्हा सतीश दोनों पढ़े-लिखे हैं। सतीश जहां सेना में सिपाही हैं, तो आदिवासी गांव मर्दवानी की शर्मिला बीएससी ग्रेजुएट हैं। परिजनों ने दोनों की शादी की तारीख 6 मई तय कर दी। टेंट से खाना बनाने वाले और बारात लाने ले जाने के लिए गाड़ियों का इंतजाम कर उन्हें एडवांस दे दिया गया। यहां तक कि सतीश के परिजनों ने आमंत्रण पत्र छपवाकर अपने कई रिश्तेदारों में बांट भी दिए हैं।

इस बीच चुनाव की घोषणा ने दूल्हा-दुल्हन को बेचैन कर दिया। जो दुल्हन अपने शादी के जोड़े से लेकर हाथ में मेहंदी रचाने तक कि तैयारी में जुटी हुई थी ने अपने होने वाले हमसफर के साथ तय किया कि शादी 6 मई को नहीं बल्कि 7 मई को होगी। दोनों के इस फैसले को परिवार ने भी माना और दोनों परिवार ने बैठकर तय कर लिया कि मतदान के चलते मेहमानों को होने वाली परेशानी दूर करने के लिए शादी 7 मई को होगी।

दुल्हन शर्मिला के मुताबिक उसे ससुराल जाने का रोमांच तो है, लेकिन चुनाव के चलते वह एक दिन और इंतजार कर लेगी, जबकि परिजन बताते हैं कि इससे उन्हें परेशानी तो हुई क्यों कि टेंट और बाकी लोगों को जिस तारीख की बुकिंग दी गई थी वह तारीख तय कर दी गई थी। ऐसे में उनके द्वारा 7 मई को दूसरे कार्यक्रमों की बुकिंग की गई थी।

दूल्हे के पिता प्रेम उइके ने कहा कि पहले शादी की तारीख 6 मई तय हो गई थी बाद में चुनाव की तारीख भी 6 मई हो गई इसलिए हमने परिवार और ग्रामीण जन मतदान कर सकें, इसलिए शादी की तारीख 7 मई की है। प्रेम उइके ने बताया कि हमने शादी की पत्रिका भी 6 मई की छपवा ली थी और कुछ पत्रिकाओं का वितरण भी कर दिया था। अब फिर 7 मई की शादी की पत्रिका छपवाई और दोबारा बांट रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि मतदान के दिन बाराती अपना वोट तसल्ली से डाल सकें। उधर अनंतनाग में पदस्थ दूल्हे सतीश ने बताया कि वह 30 अप्रैल को घर आकर शादी की बची तैयारियां पूरी करेगा। दूल्हा-दुल्हन की इस पहल की जिला निर्वाचन अधिकारी और बैतूल कलेक्टर तरुण कुमार पिथौडे ने सराहना की है। उन्होंने दोनों के इस कदम को मतदाता जागरूकता के लिए की गई प्रेरणादायी मिसाल बताया है।

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

Gujarat के सुशासन के 5 साल, CM भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में डेटा सेंटर हब बनने की ओर तेज कदम, निवेश से बदल रही तस्वीर

मोदी के साथ न सत्ता की वंश परंपरा थी न ही विरासत, संघर्ष से बनाई पहचान : CM योगी

BRICS में एंट्री चाहता है Pakistan, आतंकवाद पर भारत का रुख क्यों बन सकता है सबसे बड़ा रोड़ा? घोषणा-पत्र से आतंकिस्तान को बड़ी चेतावनी

BRICS Summit 2026 : BRICS Summit 2026: PM मोदी-शी जिनपिंग की अहम मुलाकात, सीमा पर शांति से लेकर व्यापार तक इन मुद्दों पर बनी सहमति

क्‍या BRICS से खत्‍म होगा अमेरिका का दबदबा, ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान के दावे में कितना दम?

अगला लेख