Hanuman Chalisa

दुनिया का सबसे ‘गंदा आदमी’ जो 65 साल से नहीं नहाया!

शनिवार, 23 जनवरी 2021 (16:39 IST)
सर्दियों में कोई भी नहाना नहीं चाहता है, लेकिन नहाना ही पड़ता है, क्‍योंकि कई लोगों के लिए यह मजबूरी है। लेकिन अगर यह कहा जाए कि 10 या 20 सालों से नहीं, बल्‍कि पूरे 65 सालों से नहाया नहीं है तो इसे आप क्‍या कहेंगे।

इंडिया टाइम्स की खबर के मुताबिक इस शख्स का नाम अमो हाजी है। इनकी उम्र करीब 87 साल है। वो ईरान के रहने वाले हैं। दक्षिण ईरान के फार्स प्रांत के देजगाह गांव में रहते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबि‍क हाजी को लगता है कि अगर वे साफ-सफाई से रहेंगे या नहाएंगे तो वे बीमार हो जाएंगे। इसी कारण उन्‍हें पानी से नफरत है और नहाते ही नहीं है।

इतना ही नहीं, हाजी को ताजा खाने से भी दिक्कत है। उन्हें ताजा खाना भी पसंद नहीं है। सड़े-गले पॉर्क्‍यूपाइन का मांस उनका फेवरेट फूड है। आपको सुनकर हैरत होगी कि तनाव दूर करने के लिए हाजी जानवरों के मल को तंबाकू की तरह के पाइप में डालकर धुआं फूंकते हैं। अब सवाल उठता है कि वो आखिर ऐसा क्यों कर रहे हैं? भावनात्‍मक रूप से जिंदगी में उनके कुछ परेशानियां आई थी, जिसके बाद उन्होंने लाइफ में जीने का ये तरीका सीख लिया।

हाजी दिन में 5 लीटर पानी पीते हैं। जब भी उनके बाल बढ़ जाते हैं तो वे उन्‍हें जला देते हैं। एक हेलमेट से वो सर्दियों में खुद को गर्म रखने की कोशिश करते हैं, इस हेमलेट का इस्‍तेमाल युद्ध के दौरान किया गया था।

Show comments

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

WhatsApp और Telegram के Username Feature पर सरकार सख्त, 20 दिनों में आ सकता है बड़ा फैसला

Uttarakhand : विपक्ष के विधायक भी हुए CM धामी के मुरीद, कांग्रेस विधायक ने मंच से की खुलकर तारीफ

बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का आरोप

One Nation, One Election : एक देश-एक चुनाव पर बड़ा अपडेट, 2029 में साथ हो सकते हैं लोकसभा और विधानसभा चुनाव

आयुष्मान योजना में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, बिजनौर के 16 अस्पतालों पर कार्रवाई, 6 पर निलंबन की तैयारी

अगला लेख