sundarkand

इस 'नागलोक' में गए तो मौत तय, हवा में उड़ते पक्षियों को भी डंस लेते हैं सांप

Updated: शनिवार, 23 जनवरी 2021 (18:14 IST)
भारत में नागलोक और नागों की कथाएं तो बहुत सुनी होगी परंतु रोचक-रोमांचक के इस बार के सफर में हम चलते हैं भारत के बाहर एक ऐसे 'नागों के घर' जिसके बारे में कहा जाता है कि जो भी यहां गया समझो उसकी मौत तय है, इसीलिए यहां जाने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। हालांकि फिर भी लोग जाते हैं और फिर कभी लौट कर नहीं आ पाते हैं। तो आओ जानते हैं कि कहां और कैसी है यह जगह।
 
 
यह जगह है ब्राजील के एक द्वीप पर जिसे आइलैंड कहा जाता है। इस जगह को 'नागों का घर' भी कहा जाता है क्योंकि यहां पर है दुनिया के सबसे खतरनाक जहरीले सांपों की 4000 से भी अधिक अलग-अलग प्रजातियां। 4,30,000 वर्ग मीटर में फैले इस आईलैंड पर जो भी जाता है उसकी मौत पक्की है क्योंकि यहां के सांप इतने जहरीले हैं कि इनके डसते ही मौत पक्की है। जहर इतना खतरनाक है कि शरीर का रंग तक काला पड़ जाता है।

 
हालांकि आप सोच रहे होंगे कि आखिर कोई सांप किसी को कैसे डंस सकता है तो इसका जवाब है कि यहां बहुत ही भयानक जंगल है और सर्पों की तादाद इतनी है कि हर कहीं यह आपको दिखाई दे जाएंगे। खास बात यह है कि ये सांप हवा में उड़ते पक्षियों को भी अपना शिकार बना सकते हैं। यह भी हकीकत है कि इस आईलैंड पर प्रवासी पक्षियों के बहुतायत में आने को पिट वाइपर सांपों की बढ़ती आबादी का जिम्मेदार माना जाता है। अब आप सोच सकते हैं कि वहां जाने पर मानव कैसे बच सकता है? डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक द्वीप पर यह स्‍थिति हाल के कुछ सालों में ही बनी है। 

 
इस आईलैंड पर दुनिया के सबसे ज्‍यादा सांप रहते हैं, इतने कि इंसान का वहां रहना तो दूर जाना तक मना है। ब्राजील के 'इलाहा दा क्यूइमादा' नामक इस द्वीप से वहां के लोग अच्छी तरह वाकिफ हैं। बताते हैं कि जो कोई वहां गया है वह कभी जिंदा वापस नहीं लौट पाया है। इसके चलते ब्राजील सरकार ने चेतावनी जारी करते हुए इस द्वीप पर जाने पर ही प्रतिबंध लगा दिया है। यहां जाने की अनुमति केवल कुछ वैज्ञानिकों को ही मिली है, जो हर साल सांपों के अध्ययन के लिए जाते हैं। अब शायद यह दुनिया का अकेला स्‍थान है जहां पर इंसानों का नहीं सांपों का शासन है।

 
कहते हैं कि इस आईलैंड पर एक लाइट हाउस भी मौजूद था। उसकी देखभाल के लिए नियुक्‍त एक कर्मचारी अपने परिवार के साथ वहां रहता था। इस द्वीप पर सांपों की संख्या बढ़ती जा रही है, यह खबर इसी कर्मचारी के चलते सामने आई। बताते हैं कि इस शख्‍स के घर की खिड़की का कांच एक दिन खुद-ब-खुद टूट गया और अचानक बहुत सारे सांप उसके घर में घुस आए। यह देखकर पूरा परिवार खौफ में आ गया। फिर वह अपने परिवार समेत वहां से बाहर भागा ताकि तट पर बंधी नाव पर बैठकर उस आईलैंड से अपनी जान बचाकर भाग सके लेकिन ऐसा नहीं हो सका। वह पूरा परिवार अगली सुबह नहीं देख सका।

 
नेवी का एक जहाज जब आईलैंड पर परिवार की जरूरत का सामान देने पहुंचा तो वहां उनकी काली पड़ी लाशों को देखकर हैरान रह गया। इसके बाद ही सांपों की इस बस्ती के बारे में पता चल पाया। आईलैंड पर बना वह लाइट हाउस हमेशा के लिए बंद कर दिया गया है।

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

सत्या निकेतन बिल्डिंग हादसा : 7 मौतों के बाद CJP की बड़ी मांग, दिल्ली के सभी PG का होगा सेफ्टी ऑडिट

MBBS इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव से पहले पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

Donald Trump : ट्रंप का अजीब दावा- 'चांद हमारा है', Space Force की नई यूनिफॉर्म भी चर्चा में, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक

CM डॉ. यादव की लूलू ग्रुप चेयरमैन युसूफ अली से अहम मुलाकात, MP के गेहूं-प्याज और सब्जियों की दुबई में सीधी खरीद पर बनी सहमति

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा

अगला लेख