shradh paksha
✕

दो ‘बेगुनाह मुर्गे’ फंसे सट्टे के आरोप में, पुलि‍स ने भेजा सलाखों के पीछे, नहीं म‍िल रही जमानत !

Updated: रविवार, 14 फ़रवरी 2021 (18:22 IST)
कोई इस बात पर यकीन करेगा कि दो मुर्गे सट्टेबाजी कर रहे थे, पुलिस को पता चला तो उन्‍हें सट्टा लगाने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया।

हां, यह बात ब‍ि‍ल्‍कुल सही है। अभी तक आपने सट्टेबाजी के आरोप में इंसानों को गिरफ्तार होते सुना था, लेकिन क्या आपने कभी यह सुना है कि सट्टेबाजी जैसे गंभीर जुर्म के आरोप में मुर्गों को जेल में बंद कर दिया गया हो? तेलंगाना की जेल में 2 मुर्गे इसी आरोप में कई दिनों से बंद हैं।

भारत में अगर किसी को सट्टेबाजी करते हुए गिरफ्तार कर लिया जाता है तो उसकी जमानत भी मुश्किल हो जाती है। आमतौर पर सट्टेबाजी के जुर्म में गिरफ्तार हुए लोगों को तुरंत सलाखों के पीछे भेज दिया जाता है।

तेलंगाना में पुलिस ने दो मुर्गों को गिरफ्तार किया है। उन पर सट्टेबाजी का आरोप लगा है। यह मामला तेलंगाना के खम्मम का है। यहां मिदिगोंडा पुलिस स्टेशन के अंदर ये मुर्गे पिछले एक महीने से लॉकअप में बंद हैं। यहां की पुलिस ने इन्हें 10 जनवरी को पकड़ा था।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मकर संक्रांति के पर्व पर मुर्गों की लड़ाई  का खेल चल रहा था। इसी खेल में लोग सट्टा लगा रहे थे। सट्टेबाजी की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उन लोगों के साथ ही दो मुर्गे और 1 बाइक भी बरामद हुई थी। पुलिस ने उन मुर्गों को भी गिरफ्तार कर लिया। बाद में वे लोग तो जमानत पर रिहा हो गए लेकिन बेचारे मुर्गे जेल में ही फंस गए।

मुर्गों पर अभी तक कोई भी अपना दावा बोलने के लिए नहीं आया है, इसलिए पुलिस ने मुर्गों को मामले के सबूत के तौर पर थाने में बंद रखा हुआ है। पुलिस का कहना है कि इन मुर्गों को मामले की सुनवाई के बाद ही छोड़ा जा सकता है। सुनवाई के बाद जब मुर्गों को छोड़ने का आदेश मिलेगा तो इनकी बोली लगेगी। ज्यादा बोली लगाने वाले व्यक्ति को दोनों मुर्गे दे दिए जाएंगे।

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

'मेरी बहन है ये'... प्रियंका को हटाने पर पुलिस पर भड़के राहुल गांधी, गूंजा नया नारा- 'ज्ञानेश कुमार कहां मिलेंगे?'

सांप के सहारे हत्या छिपाने की कोशिश! पत्नी और प्रेमी दोषी, अमित कश्यप हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

आबे मेमोरियल कॉरिडोर नई पीढ़ी के लिए एक जीवंत क्लासरूम : CM योगी

भोपाल में डॉक्टर ने प्रेमिका पर की फायरिंग, 7 साल अफेयर के बाद दूसरे से सगाई होने से था नाराज

LIVE: प्रदर्शन राहुल गांधी को पुलिस ने छोड़ा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस को किया पंचर

अगला लेख