Daily Horoscope
✕

My God: ये महिला पतियों को नहीं लगाने देती..., 22 साल में पैदा किए 11 बच्चे, मिशन है 17 बच्‍चे पैदा करने का

Updated: गुरुवार, 14 अक्टूबर 2021 (18:52 IST)
कहते हैं बच्‍चे ऊपर वाले की नैमत हैं, लेकिन कुछ लोग हैं जो मशीन की तरह बच्‍चे पैदा करना चाहते हैं। भारत में तो कहा जाता है बच्‍चे दो ही अच्‍छे। लेकिन अमेरिका में न्‍यूयॉर्क में रहने वाली एक महिला ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में सनसनी मचा दी।

दरअसल, इस महिला ने 22 साल में 11 बच्चों को जन्म दिया है। अब एक बार फिर ये महिला 12वे बच्चे से प्रेग्नेंट है।

इन दिनों सोशल मीडिया पर वेरोनिका मेर्रीट नाम की महिला इन दिनों चर्चा में है। वेरोनिका ने बीते 22 साल में 11 बच्चों को जन्म दिया है। अब वो अपने बारहवें बच्चे को जन्‍म देने वाली है।

न्यूयॉर्क में रहने वाली वेरोनिका ने अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज सोशल मीडिया पर खुद ही शेयर की। उसने इस खबर को #12kids कैप्शन के साथ शेयर किया। वेरोनिका अमेरिका की मशहूर टिकटोकर है। अगले साल गर्मियों में वेरोनिका अपने बारहवें बच्चे को जन्‍म देगी।

वेरोनिका की पहली बेटी अभी 21 साल की है। बता दें कि ये महिला मात्र 14 की उम्र में प्रेग्नेंट हो गई थी। इसके बाद से अगले 22 सालों में उसने 11 बच्चों को जन्म दिया।

दरअसल, वेरोनिका को बच्चे पैदा करना काफी पसंद है। उसने बताया कि हेल्थ प्रॉब्लम के कारण वो गर्भनिरोध का इस्तेमाल नहीं करती।

उसे कंडोम पर विश्वास नहीं है। इस वजह से वो अपने पतियों को कभी कंडोम यूज करने नहीं देती थी। अभी भी वेरोनिका का बच्चे पैदा करने पर रोक लगाने का कोई इरादा नहीं है। उसने द सन को बताया कि 17 बच्चे पैदा करने के बाद ही उसका परिवार पूरा होगा।

वेरोनिका के दो पति‍ हैं। उनसे 11 बच्चे। उसे किडनी की समस्या है और पिछले साल ही उसकी एक किडनी खराब हो गई थी। इस कारण वो गर्भनिरोधक दवाइयां नहीं खाती। इससे उसके खून में थक्के बनने लगते हैं। अभी वो 6 और बच्चे पैदा करना चाहती है।

उसने अभी तक अपनी जिंदगी के साढ़े 8 साल प्रेग्ननेंट होकर गुजार दिए हैं। अभी वेरोनिका के पति 37 साल के मर्त्य है, जिससे उसके 7 बच्चे हैं। बाकी के बच्चे उसके पहले पति के हैं।

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

मणिपुर में BJP के खिलाफ बड़ी बगावत, 93 नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, चुनाव से पहले क्यों लगा झटका?

परिसीमन बिल पर स्टालिन क्यों नहीं मान रहे कांग्रेस की बात? राहुल और सोनिया ने की मुलाकात, DMK के अलग रुख से बढ़ी चिंता

परिसीमन बिल के खिलाफ उद्धव ठाकरे ने खोला मोर्चा, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, क्यों अपनाया विरोध का रास्ता?

Delimitation Bill : परिसीमन बिल पर संसद सत्र से पहले PM मोदी का विपक्ष पर निशाना, बोले- राष्ट्रीय हित से बड़ा नहीं होना चाहिए पार्टी हित

दूल्हे ने शादी से ठीक पहले मांगी थार, दुल्हन पक्ष ने थमाई खिलौना गाड़ी और टूट गया रिश्ता

अगला लेख