dharma sangrah
✕

दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत जानवर

Updated: शुक्रवार, 22 सितम्बर 2023 (16:00 IST)
Beautiful animals: धरती पर जीवन का होगा एक वरदान है। हमारे सौर मंडल में धरती की प्रकृति जितनी सुंदर है उतने ही खूबसूरत यहां के पशु, पक्षी और जलचर जंतु हैं। हजारों ब्यूटीफुल जानवरों में से जानिए यहां पर मात्र ऐसे 10 खूबसूरत जानवरों की जानकारी जिन्हें आप या दो देख चुके हैं या देखना चाहेंगे।
 
1. सफेद मोर : मोर को सभी पसंद करते हैं चाहे वह सफेद न भी हो, लेकिन सफेद मोर को पक्षियों में सबसे सुंदर माना जाता है। इसे देखने से दिव्यता का अनुभव होता है। मोर भारत के मूल निवासी हैं, परंतु जब अंग्रेजों ने भारत छोड़ा तो वे कुछ मोर अपने साथ ले गए। अंग्रेजों के कारण ही आज पूरी दुनिया में विभिन्न रंग के मोर देखने को मिल सकते हैं। इसी प्रकार सफेद हंस भी बहुत खूबसूरत पक्षी है। 
 
2. व्हाइट टाइगर : शेर तो सभी सुंदर ही लगते हैं परंतु सफेद टाइगर के कहने की क्या। सफेद शेर जितना खूबसूरत दीखता हैं उतना ही घातक होता हैं। हालांकि यह अब बहुत तेजी से लुप्त हो रहे हैं।
 
3. खरगोश : सफेद खरगोश तो बहुत ही सुंदर और मुलायम प्राणी है। खरगोश बहुत ही क्यूट जानवर हैं।
 
4. लिटिल पेंगुइन: अपने पेंगुइन को टीवी पर ही देखा होगा लेकिन क्या आपने लिटिल पेंगुइन को देखा है? यह बहुत ही सुंदर प्राणी है जो यह मुख्य तौर पर अंटार्कटिका में पाए जाते हैं। यह अपना आधा जीवन धरती पर और आधा जीवन महासागरों में बिताते हैं।
 
5. ब्लैक बैकेंड किंगफिशर : धरती पर किंगफिशर की लगभग 90 प्रजातियां हैं, लेकिन सबसे ज्यादा सुदर तो ब्लैक बैकेंड ही है। ब्लैक बैकेंड किंगफिशर में इतने रंग होते हैं कि आप बस देखते ही रह जाओ। 13 सेमी लंबे इस पक्षी को आप भारत और ऑस्ट्रेलिया में देख सकते हो। 
 
6. लाल पांडा : लाल रंग के पांडा बहुत ही सुंदर होता है। इनके शरीर पर सफेद, काले और लाल रंग के बाल होते हैं। लाल रंग की अधिकता के कारण इसे लाला पांडा कते है। यह भारत, नेपाल, म्यांमार और जंगलों में पाए जाते हैं। 
7. गोल्डन तीतर : गोल्डन तीतर को चीनी तीतर और इंद्रधनुष तीतर के नाम से भी जाना जाता है। यह दुनिया का सबसे सुंदर तीर है। इसमें कई रंग समाए हुए हैं लेकिन गोल्डन कलर ज्यादा है। पश्चिमी चीन के पहाड़ी क्षेत्रों के जंगलों का मूल निवासी यह तीतर कई अन्य देशों में भी पाया जाता है।
 
8. मंदारिन मछली : मंदारिन मछली को मंदारिन ड्रैगनेट भी कहते हैं क्योंकि यह ड्रैगनेट परिवार का एक छोटी और चमकीले रंग की मछली है। मंदारिन मछली प्रशांत क्षेत्र की मूल निवासी हैं और दक्षिण में रयूकू द्वीप से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक हैं। मंदारिन मछलियां अपने आकर्षक रंगों के कारण दुनियाभर में प्रसिद्ध है।
 
9. अटलांटिक पफिन : अटलांटिक पफिन औक परिवार में समुद्री पक्षी की एक प्रजाति है। यह अटलांटिक महासागर का मूल निवासी है। अटलांटिक पफिन अपने आकर्षक रंगों और चोंच के कारण दुनिया के सबसे खूबसूरत पक्षियों में से एक है। 
 
10. कील-बिल्ड टूकेन : यह कठफोड़वे की तरह दिखने वाला एक पक्षी है परंतु यह बहुत ही रंग बिरंगा होता है। यह सल्फर-ब्रेस्टेड टूकेन या रेनबो-बिल्ड टूकेन के रूप में भी जाना जाता है, टोकन परिवार का एक रंगीन लैटिन अमेरिकी सदस्य है। यह बेलीज का राष्ट्रीय पक्षी है। यह दक्षिणी मेक्सिको से लेकर कोलंबिया तक उष्णकटिबंधीय जंगलों में पाया जाता है।
 
इसके अलावा हंस, मकाऊ तोता, ज़ांज़ीबार लाल कोलोबस, फारसी बिल्ली, आर्कटिक लोमड़ी, फ्रेंच लोमड़ी, सफेद घोड़ा, पोमेरेनियन स्पिट्ज ब्रीड, ग्लास फ्रॉग, चिमेरा बर्डविंग तितली, गोलियथ बर्डविंग तितली, गोल्डन फिजेंट आदि कई पशु और पक्षी है।

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

मदर डेयरी के बाद महंगा हुआ अमूल दूध, जानिए अमूल ताजा और गोल्ड की नई कीमतें

Top News 12 November: नेपाल में भूकंप के झटके, दिल्ली में खतरनाक स्तर पर प्रदूषण और MP में लुढ़का पारा

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी होंगे आसान

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अगला लेख